अगली फिल्म में अक्षय कुमार संग रोमांस करती नजर आएंगी करीना!

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म "वीरे दी वेडिंग" बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म की 2 दिन की कमाई 22 करोड़ 95 लाख रुपये रही है.

Advertisement
अक्षय कुमार और करीना कपूर खान अक्षय कुमार और करीना कपूर खान

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2018,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म "वीरे दी वेडिंग" बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म की 2 दिन की कमाई 22 करोड़ 95 लाख रुपये रही है. लेकिन यदि खबरों की मानें तो करीना इतने पर ही रुकने वाली नहीं हैं. एक तरफ जहां उनकी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है वहीं दूसरी तरफ वह अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर करण जौहर के प्रोडक्शन की एक फिल्म साइन कर चुकी हैं जिसका निर्देशन राज मेहता करेंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म में करीना एक्टर अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. मेकर्स करीना को फाइनल कर चुके थे और उनके अपोजिट एक सीनियर एक्टर को कास्ट करना चाहते थे. फाइनली मेकर्स ने अक्षय को इस रोल के लिए कास्ट किया है.

करीना और अक्षय गब्बर इज बैक, कमबख्त इश्क और राउडी राठौर जैसी तमाम फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. जानकारी के मुताबिक करीना यह जानकर खुश हैं कि अक्षय को उनके अपोजिट कास्ट किया गया है. करीना और अक्षय अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बीच यूनिक ट्यूनिंग है. जहां तक फिल्म पर काम शुरू होने की बात है तो बताया जा रहा है कि फिल्म पर नवंबर से काम शुरू कर दिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement