क्या प्रेग्नेंट हैं कपिल शर्मा की वाइफ? आ रही हैं ऐसी रिपोर्ट्स

कपिल शर्मा की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही काफी शानदार चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा पिता बन सकते हैं.

Advertisement
कपिल शर्मा संग गिन्नी चथरथ कपिल शर्मा संग गिन्नी चथरथ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2019,
  • अपडेटेड 9:56 PM IST

स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा जहां एक तरफ प्रोफेशनल फ्रंट पर फिर से लय पकड़ चुके हैं और अपनी कॉमेडी से सभी को एंटरटेन कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पर्सलन लाइफ में भी उनके लिए एक खुशखबरी दस्तक देने वाली है. खबरों की मानें तो कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चथरथ प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बन सकती हैं. अगर ऐसा होता है तो ये कपिल के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी होगी. हालांकि अभी तक इस पर कपिल के परिवार की तरफ से रोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Advertisement

बता दें कि हाल ही में कपिल शर्मा को वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड द्वारा सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन के सर्टिफिकेट से नवाजा गया. कपिल के फैन पेज के जरिए इस बात की जानकारी मिली. इसके अलावा खुद कपिल शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सार्टिफिकेट की तस्वीर साझा की. कपिल ने अपने परिवार और प्रशंसकों को इस मौके पर शुक्रिया कहा.

कपिल शर्मा शो के जरिए दोबारा वापसी करने के बाद से कपिल के सितारे बुलंदी पर हैं. उनका शो TRP में भी काफी आगे है और लगातार टॉप 10 में बना हुआ है. कपिल शर्मा शो के इस सीजन में अब तक करण जौहर, सलमान खान, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सारा अली खान, रणवीर सिंह समेत कई सारे सेलिब्रिटी शिरकत कर चुके हैं और उन्होंने अपने जीवन से जुड़े रोचक किस्से साझा किए हैं.पर्सनल लाइफ की तरफ रुख करें तो कपिल ने 12 दिसंबर 2018 को अपनी दोस्त गिन्नी चतरथ से शादी की थी. शादी के दौरान कई बॉलिवुड कलाकारों ने भी शिरकत की थी. कपिल शर्मा अपनी वाइफ के साथ शानदार बॉन्डिंग शेयर करते हैं. वे कई मौकों पर गिन्नी की तारीफ करते भी नजर आ चुके हैं. ऐसे समय में जब उनका शो सुपरहिट जा रहा हो, कपिल का पिता बनना डबल खुशी साबित होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement