रितिक के पास मेरे ईमेल का पासवर्ड था, कंगना बोलीं- उन्होंने मिस यूज किया

राजीव मसंद को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा कभी खत्म नहीं हो सकती रितिक के साथ शुरू हुई लड़ाई.

Advertisement
कंगना रनौत और रितिक रोशन कंगना रनौत और रितिक रोशन

हिमानी दीवान

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

कंगना रनौत बीते दिनों रितिक रोशन के साथ हुए विवाद को लेकर एक पर एक तल्ख़ टिप्पणियां कर रही हैं. पिछले कई इंटरव्यूज में वो लगातार इस मसले पर खुलकर बोल रही हैं. अब कंगना ने राजीव मसंद को दिए एक ताजा इंटरव्यू में और ईमेल प्रकरण में कई खुलासे किए.

कंगना ने कहा, रितिक ने उनके ईमेल अकाउंट का गलत इस्तेमाल किया. रितिक के पास मेरे ईमेल का पासवर्ड था. वह रात भर उनके अकाउंट से लॉग इन रहते थे. उनके अकांउट से उन्होंने खुद को कई गंदे और भद्दे ईमेल किए.  कंगना ने बताया कि इस पूरे मामले में उन्होंने रितिक के पापा यानी राकेश रोशन से भी शिकायत की थी. राकेश ने उनसे वादा किया था कि वो उनकी मदद करेंगे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. कंगना ने यह भी कहा, जब वह न्यूयॉर्क में थीं, तब कुछ ईमेल्स उन्होंने खुद भी रितिक को भेजे थे. लेकिन रितिक उनके अकाउंट का ऐसा इस्तेमाल करेंगे, ऐसा उन्होंने कभी नहीं सोचा था.

Advertisement

उन्होंने यहां तक कहा कि इस मामले पर खुलकर बोलने के चलते इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उन्हें जेल भेजने की धमकी तक दे डाली थी. इंटरव्यू में कंगना ने साफ किया कि वह इस मामले में पीछे नहीं हट सकतीं. बात करती रहेंगी. अपनी बात सामने रखती रहेंगी. उनका कहना है कि जब भी उनसे उनकी जिंदगी के कड़वे अनुभवों के बारे में बात की जाएगी, वो इस मसले को उठाती रहेंगी. उन्होंने फिर दोहराया कि पूरे मसले पर रितिक को माफी मांगनी चाहिए.

कंगना सिल्वर स्क्रीन पर जल्द ही हंसल मेहता की में नजर आने वाली हैं. सिमरन इसी महीने 15 तारीख को रिलीज होनी है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »