कंगना ने की शाहिद की तुलना रितिक से

कंगना रनोट और शाहिद कपूर के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है. हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना ने शाहिद की तुलना रितिक रोशन से कर दी है.

Advertisement
कंगना रनोट और शाहिद कपूर कंगना रनोट और शाहिद कपूर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:34 PM IST

कंगना रनोट और शाहिद कपूर के बीच कोल्ड-वॉर की खबरें बहुत दिनों से आ रही हैं. आजकल  दोनों एक-दूसरे पर बयानबाजी भी बहुत कर रहे  हैं.


हाल ही में कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'रंगून' में शाहिद को किस करने का उनका अनुभव बहुत बुरा था क्योंकि कीसिंग सीन के शूट के दौरान शाहिद ने उनसे कहा था कि वो अपने मूंछों पर वैक्स लगाते हैं और उनकी नाक भी बह रही है.

Advertisement


जब इस बारे में शाहिद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने कंगना को कभी ऐसा नहीं कहा था. कंगना अपने दिमाग में चीजें बना लेती हैं. इस बात पर कंगना ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि शाहिद ने यह लाइन रितिक से ली होगी.


बता दें कि कंगना की अपनी को-स्टार्स से फाइट कोई नई बात नहीं है. इसके पहले कंगना की लड़ाई रितिक रोशन, अध्ययन सुमन, लीजा हेडन और अनुराग बासु से भी हो चुकी है.


फिलहाल कंगना अपनी फिल्म 'रंगून' के रिलीज का इंतजार कर रही हैं. कंगना रनोट, शाहिद कपूर और सैफ अली खान स्टारर 'रंगून' 24 परवरी को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement