स्वच्छता अभियान को लेकर काजोल ने PM मोदी से की मुलाकात

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा काजोल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह मीटिंग 'हेल्प अ चाइल्ड रीच 5' अभियान के सिलसिले में हुई.

Advertisement
काजोल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काजोल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

स्वाति गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2016,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने 'हेल्प अ चाइल्ड रीच 5' अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस अभियान के तहत हाथों को अच्छी तरह से धोने और साफ सुथरा रखने की अच्छी आदत के महत्व के प्रति लोगों को जागरुक करना है.

काजोल हिंदुस्तान यूनिलीवर की जैसी तमाम पहलों के जरिए हाथों की सफाई से व्यवहार में आने वाले बदलावों का प्रचार-प्रसार कर रही हैं. इस बारे में ज्यादा चर्चा के लिए उन्होंने मोदी से मुलाकात की और बाद में मीटिंग के दौरान हुई बातें भी शेयर कीं.

Advertisement

काजोल ने बताया, 'मैंने उन्हें बताया कि किस तरह से हम पिछले चार वर्षो से यह कर रहे हैं. हमारे पास आंकड़े हैं और हम जानते हैं कि इसका असर हो रहा है.

उन्होंने बताया, 'हमने स्कूलों में हाथ की स्वच्छता को अनिवार्य करने के बारे में भी बात की. अगर सुविधाएं होंगी, तो आदत भी बन जाएगी. यह मुलाकात काफी अच्छी रही. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने (मोदी ने) कहा कि आप आदत नहीं बल्कि उनके सोचने की प्रक्रिया को बदल रही हैं. उन्हें बता रही हैं कि

इस अभियान के प्रति मोदी के सपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर काजोल ने कहा, 'आधिकारिक रूप से तो नहीं. कि हमने इसके लिए हाथ मिलाया है. लेकिन, मुझे लग रहा है कि जिस तरह से उन्होंने इसके बारे में बात की, यह उनके अपने स्वच्छ भारत अभियान के साथ निश्चित रूप से जुड़ रहा है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement