बॉक्स ऑफिस: 100 करोड़ के और करीब पहुंची जॉन अब्राहम की बाटला हाउस

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी और जॉन अब्राहम स्टारर बाटला हाउस बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सोमवार को भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुमानों की माने तो दूसरे सोमवार को 12वें दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2.26 करोड़ की कमाई करने में कामयाब हुई.

Advertisement
जॉन अब्राहम जॉन अब्राहम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी और जॉन अब्राहम स्टारर बाटला हाउस बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सोमवार को भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुमानों की माने तो दूसरे सोमवार को 12वें दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2.26 करोड़ की कमाई करने में कामयाब हुई.

ये फिल्म अब तक भारत में करीब 86.04 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. दूसरे हफ्ते बॉलीवुड की कोई बड़ी रिलीज नहीं होने और जन्माष्टमी की छुट्टियों में टिकट खिड़की पर बाटला हाउस ने अच्छी कमाई की. फिल्म टिकट खिड़की पर 100 करोड़ कमाने की रेस में शामिल होने की कगार पर है.

Advertisement

बाटला हाउस सितंबर 2008 में दिल्ली के जामिया नगर में विवादित एनकाउंटर पर आधारित है. फिल्म में जॉन अब्राहम ने संजय कुमार की भूमिका निभाई है. जॉन अब्राहम ने फ़ोर्स 2, परमाणु द स्टोरी ऑफ़ पोखरण, सत्यमेव जयते, रोमियो अकबर वाल्टर, और अब बाटला हाउस के जरिए देशभक्तिपूर्ण किरदार की वजह से मजबूत पकड़ बना ली है. जॉन के इन तमाम प्रोजेक्ट्स ने टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन किया था.

मिशन मंगल से क्लैश में बढ़िया कमाई-

बताते चलें कि जॉन की बाटला हाउस का बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की मिशन मंगल के साथ क्लैश था. दोनों फिल्मों की कहानी देशभक्तिपूर्ण थी. बावजूद इसके बाटला हाउस का बॉक्स ऑफिस पर अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »