काबिल फिल्म का निर्देशन करने वाले संजय गुप्ता जल्द ही एक और एक्शन ड्रामा फिल्म 'मुंबई सागा' लेकर आ रहे हैं. जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी जैसे सितारों से सजी गैंगस्टर ड्रामा 'मुंबई सागा' की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी. पहले भी निर्देशक संजय गुप्ता ने कांटे, शूटआउट एट लोखंडवाला, जिंदा जैसी गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्मों का सफल निर्देशन किया है. फिल्म का प्रोडक्शन भूषण कुमार करेंगे.
संजय की पिछली फिल्म काबिल थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. मुंबई सागा के बारे में संजय ने बताया 25 सालों में 17 फिल्में देने के बाद मुझे अपने दर्शकों को कुछ बड़ा और बेहतर देना है. मुंबई सागा मेरी अब तक की सबसे महत्वकांक्षी फिल्म है. मैं भूषण कुमार का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने अपना भरोसा मुझपर दिखाया है. मुंबई सागा एक ऐसी कहानी है जिसे पर्दे पर दिखाने की जरूरत है.
भूषण कुमार ने बताया कि यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित गैंगस्टर ड्रामा पर आधारित फिल्म है. उन्होंने और एक्टर जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से जुड़े सभी स्टार्स की एक फोटो शेयर की है. फिल्म में गुलशन ग्रोवर, प्रतीक बब्बर, रोहित रॉय भी होंगे.
बता दें कि फिल्म का सेट 1980-90 के दशक में बनाया गया है. फिलम मुंबई से बॉम्बे के विकास ओर उन महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाती है जिन्होंने देश के सक्षम महानगर की कहानी को बदल दिया. फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी.
aajtak.in