ना सिर्फ बुर्का, घूंघट पर भी लगे बैन, महिलाओं के लिए जरूरी: जावेद अख्तर

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. अब उन्होंने बुर्का बैन कॉन्ट्रोवर्सी पर अपनी राय रखी है, जिस पर लोग बहस कर रहे हैं. जावेद अख्तर ने कहा कि ना सिर्फ बुर्का बल्कि घूंघट भी बैन होना चाहिए.

Advertisement
जावेद अख्तर जावेद अख्तर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2019,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. अब उन्होंने बुर्का बैन कॉन्ट्रोवर्सी पर अपनी राय रखी है, जिस पर लोग बहस कर रहे हैं. जावेद अख्तर ने कहा कि ना सिर्फ बुर्का बल्कि घूंघट भी बैन होना चाहिए. जावेद अख्तर ने कहा, "बुर्के के बारे में मुझे जानकारी कम है. घर में मैंने बुर्के का चलन नहीं देखा. श्रीलंका में जो प्रतिबंध लगाया गया है, वो भी चेहरे को ढंकने को लेकर है."

Advertisement

जावेद अख्तर ने कहा, "मैं बुर्का बैन के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन ये रोक महिलाओं की घूंघट प्रथा पर भी होनी चाहिए, जो कि राजस्थान में सबसे ज्यादा प्रचलित है. सुरक्षा की बात आने पर चेहरा ढंकना एक समस्या हो सकती है. अगर बुर्का पर प्रतिबंध लगाया जाता है, तो घूंघट को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए. बुर्का और घूंघट की क्या जरूरत है?" 

बता दें कि श्रीलंका में आतंकी हमलों के बाद शिवसेना ने भारत में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी. इसी के बाद जावेद अख्तर का बयान सामने आया. हालांकि, बाद में जावेद ने अपने बयान पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया. जावेद ने ट्विटर पर लिखा, "कुछ लोग मेरे बयान को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं. मैंने कहा था कि हो सकता है कि ये श्रीलंका में सुरक्षा कारणों से किया जाता है. लेकिन वास्तव में यह महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरी है. चेहरा ढंकना, बंद किया जाना चाहिए. चाहे वो नकाब हो या घूंघट." 

Advertisement

श्रीलंका में लगी है चेहरा ढंकने पर रोक

श्रीलंका में इस्टर के मौके पर हुए हमले के बाद चेहरा ढकने पर रोक लग गई है. अधिकारियों का मानना है कि इससे आतंक विरोधी कार्रवाई के दौरान लोगों की पहचान करने में सहायता होगी. अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि चेहरा ढकने पर रोक थोड़े समय के लिए है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »