जाह्नवी को आई श्रीदेवी की याद, शेयर किया स्कैच

सोमवार को जाहन्वी ने अपनी मम्मी को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्कैच शेयर किया. ये स्कैच बोनी कपूर और श्रीदेवी का है.

Advertisement
श्रीदेवी और बोनी कपूर का स्कैच श्रीदेवी और बोनी कपूर का स्कैच

स्वाति पांडे

  • मुंबई,
  • 28 मई 2018,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST

श्रीदेवी को गुजरे तीन महीने हो गए हैं और ये समय उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल रहा है. उनके पति बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी उन्हें बहुत याद करती हैं. सोमवार को जाह्नवी ने अपनी मम्मी को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्कैच शेयर किया. ये स्कैच बोनी कपूर और श्रीदेवी का है.

Advertisement

श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में हुआ था. उसके बाद से बोनी, जाह्नवी और खुशी की दुनिया बदल गई. जाह्नवी की पहली फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज होने वाली है, लेकिन उसे देखने के लिए अब श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं.

श्रीदेवी के जाने के बाद बोनी कपूर मां और पिता दोनों का फर्ज अदा कर रहे हैं. वो अब अपनी बेटियों का ज्यादा ख्याल रख रहे हैं. जाह्नवी और खुशी जब भी बाहर से आती है, तब बोनी कपूर उन्हें मुंबई एयरपोर्ट लेने पहुंच जाते हैं. इसके साथ ही वो दोनों के साथ डिनर, लंच और मूवी देखने भी जाते हैं.

जाह्नवी की अपकमिंग फिल्म 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है. मराठी वर्जन को जहां महाराष्ट्र के बैकग्राउंड में शूट किया गया था, वहीं इस फिल्म की कहानी राजस्थान में गढ़ी गई है. फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर कर रहे हैं और निर्देशन की जिम्मेदारी शशांक खेतान के कंधों पर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »