मुंबई पुलिस के मीम पर जाह्नवी-ईशान ने ऐसे किया रिएक्ट

मुंबई पुलिस ने धड़क के ट्रेलर से एक सीन को लेकर मीम बनाया है. इस मीम पर अब फिल्म के लीड एक्टर्स जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का रिएक्शन भी आ गया है.

Advertisement
धड़क पर बना मीम धड़क पर बना मीम

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2018,
  • अपडेटेड 12:02 AM IST

मुंबई पुलिस ने 'धड़क' के ट्रेलर से एक सीन को लेकर मीम बनाया है. इस मीम पर अब फिल्म के लीड एक्टर्स जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का रिएक्शन भी आ गया है.

दरअसल, मीम में मुंबई पुलिस ने ट्रेलर से एक तस्वीर को लिया है जिसमें ईशान जाह्नवी को देख रहे हैं. जाह्नवी की तस्वीर को एडिट करके उस पर सिग्नल वाली लाइट लगाई गई है और नीचे लिखा गया है, "क्या नाटक कर रहा है... मुझे देख क्यों नहीं रहा."

Advertisement

इस मीम को जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- मजा आया. वहीं, ईशान ने भी इस मीम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है.

मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मीम शेयर करते हुए लिखा- "ट्रैफिक सिग्नलों का भावनात्मक पहलू नहीं समझते!! और उनके ई-चालान भी उनके रिश्ते के साथ बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं." मुंबई पुलिस ने इस मैसेज के साथ हैश टैग दिया है "ट्रैफिक सिग्नल मायने रखते हैं".

बता दें कि ईशान और जाह्नवी की यह फिल्म अगले महीने 20 तारीख को रिलीज होने जा रही है. फिल्म से जाह्नवी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं, जबकि ईशान की यह दूसरी फिल्म है. ईशान इससे पहले 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नजर आ चुके हैं. फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement