'एक दो तीन' गाने पर ट्रोल हुईं जैकलीन, फैंस ने कहा- माधुरी की बेइज्जती

बॉलीवुड लवर्स को जैकलीन का मोहिनी अंदाज बिल्कुल नहीं भा रहा है. माधुरी के फैंस ने इसे डांसिंग क्वीन की बेइज्जती करना बताया है.

Advertisement
जैकलीन और माधुरी जैकलीन और माधुरी

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

हाल ही में माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक सॉन्ग 'एक दो तीन' का नया वर्जन रिलीज किया गया. जिसमें मोहिनी बनकर जैकलीन फर्नांडीज थिरकती नजर आ रही हैं. ये सॉन्ग एक्शन थ्रिलर फिल्म बागी-2 में फिल्माया गया है. लेकिन बॉलीवुड लवर्स को जैकलीन का मोहिनी अंदाज बिल्कुल नहीं भा रहा है. माधुरी के फैंस ने इसे डांसिंग क्वीन की बेइज्जती करना बताया है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर जैकलीन पर फिल्माए गए इस गाने की काफी आलोचना हो रही है. खास तौर पर माधुरी के फैंस को जैकलीन के डांस मूव्ज बिल्कुल पसंद नहीं आ रहे हैं. फैंस का कहना है कि मेकर्स ने इस आइकॉनिक सॉन्ग की रीक्रिएट कर इसे बर्बाद कर दिया है.

पिछले तीन सालों में 50 गानों को रीक्रिएट किया गया है. लेकिन फैंस जैकलीन के 'एक दो तीन' वर्जन को सबसे बकवास बता रहे हैं. ट्विटर पर कई तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा- धक-धक गर्ल के एक्सप्रेशन को कोई मात नहीं देख सकता. ना ही असली मोहिनी की जगह ले सकता है. कई यूजर्स ने इस गाने को माधुरी दीक्षित की बेइज्जती करना बताया है. कई लोगों ने कहा कि क्यों मेकर्स इस आइकॉनिक सॉन्ग को बर्बाद कर रहे हैं.

Advertisement

कैसा है सॉन्ग एक दो तीन

एक दो तीन गाने में डांस मूव्स से ज्यादा जैकलीन की बोल्ड अदाओं और एब्स पर ध्यान गया है. इसके अलावा जैकलीन की तुलना अगर माधुरी के इस गाने पर परफॉर्मेंस से की जाए तो माधुरी के एक्सप्रेशन के आगे जैकलीन की बोल्ड अदाएं फीकी नजर आती हैं.

माधुरी को ट्रिब्यूट है एक दो तीन- जैकलीन

जैकलीन ने अपने एक बयान में कहा था कि माधुरी जैसा कोई परफॉर्म नहीं कर सकता. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था, 'माधुरी जैसी लीजेंड के सॉन्ग पर दोबारा से डांस करना मेरा सबसे बड़ा स्ट्रेस था. हम पुराने सॉन्ग के साथ मैच करने की कोशिश बिल्कुल नहीं कर रहे. माधुरी जैसा परफॉर्म कोई नहीं कर सकता. यह हमारी तरफ से डीवा को ट्रिब्यूट है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »