फिल्म इंडस्ट्री में 56 साल गुजारने के बाद जैकी चैन को मिला ऑस्कर

ऑस्कर मिलने के बाद जैकी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में 56 वर्ष गुजारने, 200 से अधिक फिल्मों में काम करने, हड्डियां तुड़वाने के बाद आखिरकार मुझे ऑस्कर मिल गया.

Advertisement
जैकी चैन जैकी चैन

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 14 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

मशहूर चीनी अभिनेता जैकी चैन को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया है. उन्हें यह अवॉर्ड फिल्मों में योगदान के लिए मिला है. उन्होंने अपने 56 साल के करियर में 200 से ज्यादा फिल्में बनाई हैं.

के साथ इस अवॉर्ड से ब्रिटिश फिल्म एडिटर ऐने वी कोट्स, कास्टिंग डाइरेक्टर लिन स्टॉलमास्टर और डॉक्यूमेंटरी फिल्म निर्माता फ्रेडरिक वाइजमैन को भी नवाजा गया है.

Advertisement

पुरस्कार समारोह में , 'हमेशा मेरे पिता मुझसे पूछते थे कि तुम्हारे पास सबकुछ है, फिर ऑस्कर क्यों नहीं है? मैं उनसे कहता कि मैं कॉमेडी एक्शन फिल्में बनाता हूं. आज से 23 साल पहले मैनें हॉलीवुड अभिनेता सिल्वस्टर स्टैलॉन के घर ऑस्कर मेडल देखा था. तब मैनें उसे छूआ, चूमा और लगा कि यह मेडल मुझे भी चाहिए. आज वह सपना पूरा हुआ है.'

ने करियर की शुरुआत से ब्रूस ली की फिल्मों में स्टंट किए थे. 62 साल के जैकी फिल्मों में अपने स्टंट खुद ही करते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »