चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान लॉन्च होगा जब हैरी मेट सेजल का मिनी ट्रेलर

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को क्रिकेट से कितना प्यार है, यह बात किसी से छिपी नहीं है. यही कारण है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान अपनी आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का मिनी ट्रेलर लॉन्च करने का फैसला लिया है.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

स्वाति पांडे / IANS

  • मुंबई,
  • 18 जून 2017,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को क्रिकेट से कितना प्यार है, यह बात किसी से छिपी नहीं है. यही कारण है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान अपनी आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का मिनी ट्रेलर लॉन्च करने का फैसला लिया है.

शाहरुख ने ट्वीट कर बताया कि वो भारत-पाक मैच और ट्रेलर लॉन्च दोनों के लिए ही बहुत एक्साइटेड हैं.

Advertisement
इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं.

निर्माताओं की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि 'जब हैरी मेट सेजल' के कई मिनी ट्रेलर तैयार किए गए हैं और इनमें से एक को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान लांच करने का फैसला लिया गया है.


फिल्म के ये मिनी ट्रेलर 30 सेकंड के हैं और इसमें फिल्म के कलाकारों का परिचय कराया जाएगा. इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म एक पंजाबी लड़के और एक गुजराती लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित है.

इस फिल्म में शाहरुख को पंजाबी लड़के और अनुष्का को गुजराती लड़की की भूमिका में देखा जाएगा. यह फिल्म चार अगस्त को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »