'जब हैरी मेट सेजल' से थी बड़ी उम्मीद लेकिन बॉक्स ऑफिस ने खोल दी पोल

बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर नहीं दिखा 'जब हैरी मेट सेजल' का कमाल . बॉक्स ऑफिस पर पर उम्मीद से कहीं कम कर पाई कलेक्शन.

Advertisement
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 05 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 11:44 PM IST

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की हालिया रिलीज फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं. पिछले वीकेंड वैसे भी काई फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई जिसके चलते फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. लेकिन अब जब ये फिल्म रिलीज हो गई है तो शाहरुख और अनुष्का अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों को इप्रैंस करते नजर नहीं आ रहे.

Advertisement

फिल्म ने ना सिर्फ क्रिटिक्स को बल्कि फैन्स को भी निराश किया है. फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन महज 15 करोड़ रुपये की कलेक्शन ही दर्ज करवा पाई है. फिल्म को ज्यादातर क्रिटिक्स से नेगेटिव रिव्यू ही मिले है. क्रिटिक्स इस फिल्म की स्लो पेस और बोरिंग कहानी पर बुनी गई फिल्म बता रहे हैं. दूसरी बात फिल्म का म्यूजिक भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है.

भी दूसरी बॉलीवुड फिल्मों की तरह ही प्रिडिक्टेबल लगती है. फिल्म में टूर गाइड हैरी यूरोप में छुटि्टयां मनाने आए एक इंडियन ग्रुप के साथ नजर आता है. वह इस ग्रुप की तस्वीरें खींचता है और उनके बीच रहकर कुछ अनोखा अनुभव पाने की उम्मीद करता है, जिसे वह अपनी जिंदगी में मिस कर रहा है. इसी दौरान उसकी मुलाकात गुजराती लड़की सेजल से होती है जो कि यूरोप ट्रिप है. सेजल अपनी सगाई की अंगूठी खो देती है और फिर टूर गाइड हैरी उनकी अंगूठी ढूंढनें के मिशन में जुट जाता है. दोनों पहले कई बातों को लेकर टकरार होता है फिर प्यार. कुल मिलाकर ये फिल्म करण जौहर की 2000 के दशक की फिल्म लगती है, जिसमें हजारों गाने हैं, रोमांटिक डायलॉग और बेहद ऊबाऊ कैरेक्टर भी हैं.

Advertisement

आने वाले समय में देखना होगा कि ये फिल्म बाक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है क्योंकि 11 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म टायलेट:एक प्रेम कथा भी रिलीज होने जा रही है. अक्षय की ये फिल्म पहले से ही खूब चर्चा में है तो ऐसे में शाहरुख खान की को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए और भी मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »