भाभी मीरा राजपूत की इस बात को पसंद करते हैं ईशान खट्टर

धड़क फेम एक्टर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान मीरा कपूर की तारीफ की. साथ ही उन्होंने जाह्नवी के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में भी बात की.

Advertisement
ईशान खट्टर संग मीरा राजपूत ईशान खट्टर संग मीरा राजपूत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2019,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

शादी के बाद से शाहिद कपूर और मीरा कपूर की जोड़ी सुर्खियों में बनी रहती हैं. दोनों की बॉन्डिंग काफी ज्यादा पसंद की जाती है. दोनों की एक बेटी है जिसका नाम मीशा हैं और ज़ैन नाम का एक बेटा भी हैं. मीरा जिस तरह से परिवार का ख्याल रखती हैं उससे उनके देवर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर काफी खुश हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान भाभी मीरा की तारीफ की.

Advertisement

फीट अप विद द स्टार्स सीजन 2 में बातचीत के दौरान ईशान ने कहा, ''मीरा उम्र में मुझसे केवल एक साल बड़ी हैं, मगर इस उम्र में ही वे मां हैं. उन्होंने घर की जिम्मेदारी परफेक्टली ली है. ईशान पहले भी एक-दो मौकों पर मीरा और शाहिद की तारीफ कर चुके हैं.

फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स में ईशान खट्टर ने काम कर सुर्खियों बटोरी थी. इससे पहले वे कुछ फिल्मों में बतौर केमियो रोल कर चुके थे. बियॉन्ड द क्लाउड्स में लीड रोल प्ले करने के बाद उन्होंने श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के साथ धड़क फिल्म में काम किया. इंटरव्यू में ईशान ने जाह्नवी संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में भी बातें कीं.

ईशान ने कहा- ''हम लोगों ने जो पहली फिल्म साथ में देखी थी उसका नाम ला ला लैंड था. इसके बाद हमारी दोस्ती मजबूत होती चली गई.'' बता दें कि धड़क फिल्म की शूटिंग के दौरान ईशान खट्टर और जाह्नवी के अफेयर की खबरें भी सामने आई थीं. मगर दोनों कलाकारों ने मीडिया से मुखातिब होते वक्त इस बात को सिरे से खारिज कर दिया था.

Advertisement

मीरा कपूर की बात करें तो वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैमिली संग खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं. मीरा ने हाल ही में समुंद्र किनारे की तस्वीर शेयर की हैं जिसमें उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं. फोटो बेहद क्यूट है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »