क्वांटिको के सेट पर सिर के बल गिरीं प्रियंका, पहुंचीं अस्पताल

बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंटरनेशनल सेलेब्रिटी प्रियंका चोपड़ा टीवी शो ‘क्वांटिको' के सेट पर शूटिंग के दौरान घायल हो गई और उन्‍हें सिर पर चोट लगी है...

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा टीवी शो 'क्वांटिको' के सेट पर शूटिंग के दौरान घायल हो गईं जिसके तुरंत बाद उन्‍हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

खबरों के मुताबिक को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर आराम कर रही है. एक सोर्स का कहना है कि प्रियंका गुरुवार को एक स्टंट सीन शूट करते समय सिर के बल गिर गई थीं. प्रियंका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है और वह अब पहले से बेहतर हैं.

Advertisement

प्रियंका की पीआर टीम का कहना है कि वह अब ठीक हैं और एक हफ्ते एक अंदर शूट पर वापस लौट आएंगी. 'एबीसी' की टीम ने 'एंटरटेनमेंट टूनाइट' को इस खबर की पुष्टि की हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement