चीन के बॉक्स ऑफिस पर रानी का जादू, हिचकी ने कमाए 100 करोड़

फिल्म की कहानी मुंबई की रहने वाली नैना माथुर की है जो कि टॉरेट सिंड्रोम से जूझ रही है. जिसकी वजह से वह रुक-रुककर बातचीत कर पाती है.

Advertisement
हिचकी में रानी मुखर्जी हिचकी में रानी मुखर्जी

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी मूवी '' ने चीन में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म में रानी मुखर्जी ने टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित टीचर का किरदार निभाया है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. यशराज फिल्म्स ने जानकारी दी है कि हिचकी ने चीन में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट कर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी साझा की है. तरण के मुताबिक 25 अक्टूबर तक फिल्म ने चीन में 13.94 मिलियन डॉलर यानी करीब 102.09 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म में टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित रानी मुखर्जी को लोग खारिज करते रहते हैं लेकिन वो अपने पढ़ाने के तरीके से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की जिंदगी बदल देती हैं.

Advertisement

चीन में फिल्म की सफलता पर रानी ने कहा, "अच्छे सिनेमा के लिए भाषा किसी तरह की बाधा नहीं है और यह दर्शकों के दिलों और दिमाग को जोड़ती है. चीन में हिचकी की सफलता ने यह साबित कर दिया है."

हिचकी इसी साल मार्च में भारत में रिलीज की गई थी. ये की बॉलीवुड कमबैक थी जिसे समीक्षकों समेत भारतीय दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था. फिल्म हिट साबित हुई. फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा नीरज कबी, सचिन पिलगांवकर, सुप्रिया पिलगांवकर और हर्ष मायर मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म की लागत करीब 20 करोड़ थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »