हर भारतीय जरूर देखेगा हमारी फिल्म: बाबा राम रहीम

'आज तक' से एक बातचीत में राम रहीम ने कहा कि उनकी बेटियों ने उन्हें सलाद दी है कि क्यों न ऐश्वर्या राय के साथ वे एलबम शूट करें. बाबा की फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' 10 फरवरी को रिलीज हो रही है.

Advertisement
गुरमीत राम रहीम गुरमीत राम रहीम

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 3:07 PM IST

बाबा गुरमीत राम रहीम ने कहा है कि वे किसी भी पॉपुलर फिल्म स्टार के साथ काम करने को तैयार हैं. हालांकि, फेवरेट स्टार के बारे में पूछे जाने पर बाबा ने कहा कि सिर्फ भगवान ही उनके फेवरेट हैं.

'आज तक' से एक बातचीत में राम रहीम ने कहा कि उनकी बेटियों ने उन्हें सलाद दी है कि क्यों न वे एलबम शूट करें. बाबा की फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' 10 फरवरी को रिलीज हो रही है.

Advertisement

बाबा ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म को हर भारतीय जरूर देखेगा. क्योंकि इसमें भारतीयों के लिए देशभक्ति का एक जज्बा है. राजनीतिक पार्टियों को समर्थन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे किसी भी पार्टी को सपोर्ट नहीं करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने सारी पार्टियों को आशीर्वाद दिया है. हालांकि, नशा के खिलाफ काम करने के मुद्दे पर वे भाजपा और कर रहे हैं.

वैलेंटाइन डे से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि वेलेंटाइन डे एक जनवरी को भी मनाया जाना चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement