विजय माल्या के घोटालों पर बनेगी फिल्म, गोव‍िंदा निभाएंगे लीड रोल

फ्राईडे की रिलीज के बाद गोविंदा आगामी फिल्म 'रंगीला राजा' में अभिनेता गोविंदा वर्तमान समय के सबसे बड़े घोटालेबाज का किरदार निभाते नजर आएंगे.

Advertisement
गोवि‍ंदा-विजय माल्या गोवि‍ंदा-विजय माल्या

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2018,
  • अपडेटेड 9:47 AM IST

फ्राईडे की रिलीज के बाद गोविंदा आगामी फिल्म 'रंगीला राजा' में अभिनेता गोविंदा वर्तमान समय के सबसे बड़े घोटालेबाज का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म के निर्देशक पहलाज निहलानी का कहना है कि गोविंदा को 'रंगीला राजा' में ऐसा किरदार दिया है जो भाारत के भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या के अंतर्राष्ट्रीय घोटाले से प्रेरित है.

जाहिर है, गोविंदा एक शिष्ट, शांत और महिलाओं से घिरे रहने वाले व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं. उनका पूरा किरदार माल्या से प्रेरित है. फिल्म पर काम तेजी से चल रहा है. हाल ही में निहलानी ने पिछले सप्ताह गोविंदा के साथ एक गाना पूरा किया था.

Advertisement

35 साल बाद गोव‍िंदा संग काम करेंगे पहलाज निहलानी

पहलाज ने कहा, किरदार पूरी तरह से माल्या के किंगफिशर कैलेंडर से प्रेरित हैं. गोविंदा के किरदार के लिए, जैसा कि आप बता रहे हैं, इसे रहस्य ही रहने देते हैं. मैं इसे ना तो नकार रहा हूं और ना ही स्वीकार कर रहा हूं. उन्होंने कहा, "गोविंदा के किरदार के बारे में मुझसे कई लोगों ने पूछा है. मैं अभी सिर्फ इतना बता सकता हूं कि गोविंदा इस समय के सबसे बड़े घोटालेबाज का किरदार निभा रहे हैं.

अगस्त में रिलीज होने वाली 'रंगीला राजा' में गोविंदा और निहलानी 35 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "आज भी उनकी पदार्पण फिल्म 'इल्जाम' जैसा एहसास हो रहा है. गोविंदा इस समय सर्वश्रेष्ठ फिटनेस में हैं और मेरी कई फिल्मों में गोविंदा के नृत्य को कोरियोग्राफ कर चुके चिन्नी प्रकाश ने गोविंदा से ऐसा नृत्य कराया है जिसे सिर्फ गोविंदा कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »