मामा गोविंदा से माफी के लिए राजी नहीं कृष्णा की पत्नी, ये है मामला

गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक का विवाद फिलहाल सुलझता नजर नहीं आ रहा है.

Advertisement
कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 10:37 PM IST

गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक का विवाद फिलहाल सुलझता नजर नहीं आ रहा है. हाल ही में कृष्णा ने कहा था कि उनकी पत्नी कश्मीरा ने गलत ट्वीट किया था, जिसके लिए उन्हें मामी सुनीता से माफी मांगनी चाहिए. लेकिन कश्मीरा इसके लिए कतई राजी नहीं हैं.

कश्मीरा का कहना है कि वे पहले ही मामी सुनीता को माफी भेज चुकी हैं, इसके बाद पता नहीं क्यों कृष्णा ने उनसे दोबारा माफी मांगने को कह रहे हैं. बता दें कि कश्मीरा ने एक ट्वीट में लिख दिया था कि लोग पैसे के लिए नाच रहे हैं. इससे गोविंदा की पत्नी सुनीता काफी आहत हो गई थीं. इसे उनके पैसे लेकर कृष्णा के शो में आने के संदर्भ में देखा गया.

Advertisement

स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा था, 'उस दिन कश्मीरा ने सोशल मीडिया पर जो भी लिखा, वह हो सकता है मामी को बुरा लगा हो. हालांकि, उसने मामी के लिये नहीं, बल्कि मेरी बहन के लिए लिखा था. कश्मीरा से 2 गलती हुईं, एक तो जिस समय उसने पोस्ट किया, वह समय गलत था. दूसरा यह कि उसे किसी के भी बारे में वैसा नहीं लिखना चाहिये था.' कृष्णा ने आगे कहा, मेरी पत्नी कश्मीरा से गलती हुई है और उसे मामी से माफी मांगनी चाहिए."

गोविंदा और कृष्णा का विवाद लंबे समय से चल रहा है. हाल ही में कृष्णा ने अपने जुड़वां बच्चों का जन्मदिन मनाया, लेकिन इस पार्टी से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता गायब थे. सुनीता ने एक बातचीत में कहा, हमने उनसे दूरी बना ली है और ये कभी नहीं बदलने वाला. कृष्णा के बेटों की बर्थ डे पार्टी से नदारद रहने के सवाल पर सुनीता ने कहा, "हम उस डेट (3 जून) में लंदन में थे. लेकिन पार्टी में शामिल न होने का ये एक मात्र कारण नहीं है, दरअसल हमें बुलाया ही नहीं गया था."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »