गोल्ड का नया गाना रिलीज, नशे में धुत होकर नाच रहे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार और मौनी रॉय की फिल्म 'गोल्ड' का नया गाना "चढ़ गई है" गुरुवार को रिलीज कर दिया गया.

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST

अक्षय कुमार और मौनी रॉय की फिल्म 'गोल्ड' का नया गाना "चढ़ गई है" गुरुवार को रिलीज कर दिया गया. गाने में अक्षय कुमार को एक पार्टी में शराब के नशे में धुत होकर नाचते दिखाया गया है. अक्षय ने इस वीडियो को अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से शेयर किया है और इसे जी-म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. वीडियो को कुछ ही घंटों में तकरीबन 95 हजार बाद देख लिया गया है.

Advertisement

इससे पहले रिलीज हुए गाने "नैनों ने बांधी" में जहां अक्षय काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे वहीं इस गाने में वह काफी फनी नजर आ रहे हैं. अपनी धोती उठाकर पूरी महफिल के सामने नाचते अक्षय को देख कर मौनी रॉय काफी एंबेरिस होती दिखाई दे रही हैं. गाने के बोल वायु ने लिखे हैं और इसको आवाज दी है विशाल ददलानी और सचिन-जिगर ने. यह गाना एक पार्टी नंबर है जिसके इंटरनेट पर छा जाने की उम्मीद की जा सकती है.

वास्तविक घटनाओं पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' 1948 की कहानी बयां करती है जब भारत ने ओलंपिक में एक स्वतंत्र राष्ट्र के तौर पर गोल्ड मैडल जीता था. फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी तलाश और हनीमून जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकीं डायरेक्टर रीमा कागती ने किया है. यह फिल्म जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते के साथ 15 अगस्त को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement