सुहाना और आर्यन से ज्यादा अबराम को चाहते हैं शाहरुख

बॉलीवुड में रोमांस के किंग खान शाहरुख ने अपनी असल जिंदगी में गर्लफ्रेंड गौरी के साथ 25 अक्टूबर 1991 को शादी की.

Advertisement
गौरी खान अपने तीनों बच्चों के साथ गौरी खान अपने तीनों बच्चों के साथ

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

गौरी उनकी जिंदगी में कुछ ऐसी लकी चार्म बनकर आईं कि शादी के बाद शाहरुख अपने करियर में सोने की सीढ़ियां चढ़ते गए.

आज इनकी खुशहाल जिंदगी में तीन बच्चे भी हैं. लेकिन गौरी मानती हैं कि बड़े बच्चों आर्यन और सुहाना की तुलना में सबसे छोटे बेटे अबराम को उनके घर में सबसे ज्यादा पैम्पर किया जाता है. आज अपनी निजी जिंदगी में एक सफल इंटीरियर डिजाइनर भी हैं.

Advertisement

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गौरी ने बताया कि अबराम अक्सर अपने डैड शाहरुख के साथ फिल्म सेट्स पर जाते हैं. एक तरफ जहां गौरी काम के सिलसिले में ट्रैवल करती रहती हैं, और बड़े बच्चों को कुछ समय के लिए वो लंदन भेज रही हैं, वहीं दूसरी तरफ मनाने गोवा गए हुए हैं. गौरी के मुताबि‍क अबराम कभी अकेले नहीं रहते. कभी शाहरुख, तो कभी गौरी की मां उन्हें अपने साथ रखते हैं.

ऐसी कई वजहों से कि जितना हुआ है या उन्हें सबने अपने सर पर चढ़ाकर रखा है, उतना आर्यन या सुहाना के लिए शायद न हुआ हो. इसके अलावा हाल ही में गौरी ने के कमरे में भी बदलाव करवाए हैं. लेकिन जो भी हो, किंग खान कि फैमिली के पांचों सदस्य मिल जुलकर प्यार से रहते हैं और फालतू की कंट्रोवर्सी से दूर रहते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement