फिल्म 'रंगून' के पहले गाने में 'हंटर गर्ल' बनी कंगना

विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्‍म 'रंगून' के ट्रेलर ने आते ही धूम मचा दी है और अब इस फिल्म का पहला गाना 'ब्‍लडी हैल' भी रिलीज हो चुका है. गाने में कंगना रनोट हंटर गर्ल के भेष में नजर आ रही हैं.

Advertisement
कंगना रनोट कंगना रनोट

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन और शाहिद कपूर, सैफ अली खान और कंगना रनोट स्टारर 'रंगून' का पहला गाना 'ब्ल्डी हैल' रिलीज हो गया है. गाने के बोल और कंगना का हंटर गर्ल अवतार आपको इस गाने का दीवाना कर देगा.

इस फिल्म की ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस गाने को ट्वीट किया गया है. गाने के गुलजार ने लिखा है और इसे अपनी पावरफुल आवाज सुनिधि चौहान ने दी है.

Advertisement
विशाल भारद्वाज की पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म की कहानी 1944 (दूसरे विश्व युद्ध) के समय की है. फिल्म में आपको एक्शन, रोमांस, हॉट सीन सब कुछ देखने को मिलेगा. सैफ और शाहिद, कंगना के प्यार में पागल नजर आ रहे हैं.


फिल्म में शाहिद आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं और कंगना 1940 के दशक की एक्शन डीवा मिस जूलिया का किरदार निभा रही हैं. पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी कंगना की एक्टिंग जबरदस्त है.

अबतक इस गाने को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement