Film Wrap:सनी लियोनी ने लिखा भावुक पोस्ट, खुशी कपूर ने कराया फोटोशूट

सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर बेटी निशा कौर वेबर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. सनी ने इस तस्वीर के साथ अपनी बेटी के लिए एक भावुक पोस्ट भी लिखा है. दूसरी ओर श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने अपना फोटोशूट कराया है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. जानिए दिनभर की ऐसी ही बड़ी खबरें एकसाथ.

Advertisement
सनी लि‍योनी, खुशी कपूर सनी लि‍योनी, खुशी कपूर

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर बेटी निशा कौर वेबर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. सनी ने इस तस्वीर के साथ अपनी बेटी के लिए एक भावुक पोस्ट भी लिखा है. दूसरी ओर श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने अपना फोटोशूट कराया है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. जानिए दिनभर की ऐसी ही बड़ी खबरें एकसाथ.

Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर बेटी निशा कौर वेबर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. सनी ने इस तस्वीर के साथ अपनी बेटी के लिए एक भावुक पोस्ट भी लिखा है.

सनी लियोनी ने बेटी निशा को अपने हुड जैकेट में छिपाकर एक फोटो इंस्टा पर शेयर की है. इस तस्वीर को सनी ने शेयर करते हुए लिखा, 'मैं वादा करती हूं मेरे दिल, आत्मा और शरीर का हर कतरा तुम्हारी हिफाजत के लिए है. मतलब ये कि इस दुनिया की हर बुरी चीज से तुम्हें बचाने के लिए मैं अपनी जान भी दे दूंगी. बुरे शैतान लोगों के खि‍लाफ दुनिया के हर बच्चे को सुरक्षा का एहसास होना चाहिए. आइए हम अपने बच्चों को थोड़ा और अपने पास ले आएं.. ताकि हर कीमत पर वो सुरक्षि‍त रहें.'

Advertisement

अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर इन दिनों अपने ग्लैमर्स लुक की वजह से चर्चा में है. हाल ही में खुशी ने एक फोटोशूट करवाया है.खुशी कपूर सोशलमीडिया पर नहीं हैं लेकिन उनके फैन पेज से पोस्ट की गई फोटोशूट की तस्वीरें वायरल हो गईं हैं.

इन तस्वीरों में खुशी falguni and shane peacock की thigh-high slit गाउन पहना है.खुशी की इन तस्वीरों को सेल‍ेब्रिटी स्टाइलिशन तान्या ने शेयर किया है.

बॉलीवुड दीवा करीना कपूर और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को हाल ही में एक फ्रेम में उतारा गया है. ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो ज्वैलरी ब्रांड से जुड़ा हुआ है.

इस वीडियो की शुरुआत होती है शादी के प्लान के साथ. करीना कपूर एड में मानुषी से पूछती हैं कि तुम्हारी शादी कैसी होगी. फिर मानुषी अपने सपनों का मानो पूरा पिटारा ही खोल देती है. वीडियो में मानुषी को देखकर लग रहा है कि वो जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने के साथ सबकी छुट्टी करने वाली हैं. एड शूट में भी वो करीना को पूरी टक्कर दे रहीं हैं. दोनों ही दीवा का एक साथ ये पहला एड है. फिलहाल फैंस अब मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के जल्द ही फिल्मी दुनिया में एंट्री होने के कयास लगा रहे हैं.

Advertisement

एकता कपूर के वेब शो हक से में मिर्जा सिस्टर्स में सबसे बड़ी बहन के किरदार में नजर आ रहीं एक्ट्रेस सुरवीन चावला इनदिनों शो से ब्रेक लेकर साउथ अफ्रीका में हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं.

सुरवीन चावला इंस्टाग्राम पर अपने इस हॉलिडे डायरीज से कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. इस तस्वीर में नियोन टॉप पहने नजर आ रहीं सुरवीन ने कई बोल्ड फोटोज भी फैन्स के साथ शेयर किए हैं.

बेंगलुरु में बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच IPL मैच खेला गया. इस मुकाबले को देखने बॉलीवुड दीवा अनुष्का शर्मा पहुंची थी. मिसेज कोहली यानी अनुष्का शर्मा टीम और अपने पति को विराट कोहली को चीयर करने पहुंची थीं. अनुष्का विराट के लिए लकी चार्म साबित हुईं और टीम ने मैच जीत भी लिया. लेकिन मैच खत्म होने के बाद फैंस ने विराट-अनुष्का के बीचु हुआ मजेदार नजारा कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement