Film Wrap: कंसर्ट में ये ड्रेस पहनने पर सिंगर ट्रोल, कई दिनों तक डराएगा 'परी' का Trailer

जानी मानी सिंगर नेहा भसीन ने शेयर की अपनी कंसर्ट की तस्वीरें, ड्रेस देखकर ट्रोलर्स ने बनाया निशाना. अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म परी का ट्रेलर रिलीज. जानें एंटरटेनमेंट और क्या रहा खास:

Advertisement
Film Wrap Film Wrap

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:08 PM IST

जानी मानी सिंगर नेहा भसीन ने शेयर की अपनी कंसर्ट की तस्वीरें, ड्रेस देखकर ट्रोलर्स ने बनाया निशाना. अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म परी का ट्रेलर रिलीज. जानें एंटरटेनमेंट और क्या रहा खास:

सिलेब्स को उनके बयानों और तस्वीरों को लेकर ट्रोल करना अब आम बात हो गई है. अब सिंगर नेहा भसीन भी अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोलर्स का निशाना बनी हैं. उन्होंने एक कंसर्ट की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनकी ड्रेस को निशाना बनाकर खूब ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement

सलमान खान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन को हाल ही में मुसीबत का सामना करना पड़ा है. साल 2016 में बीइंग ह्यूमन ने बीएमसी के साथ डायलिसिस सेंटर खोलने के लिए कोलॉब्रेट किया था. अब एनजीओ पर अपनी बात पर कायम ना रहने का आरोप लगा है और खबर ये भी है कि इसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है.

पंजाब नेशनल बैंक-PNB से हजारों करोड़ रुपये का फ्रॉड करने को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे डायमंड किंग कहे जाने वाले नीरव मोदी के खि‍लाफ पैसों के भुगतान को लेकर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कोई नोटिस नहीं भेजा है. खबरें थीं कि प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी ब्रांड के लिए एड शूट किया था. अब तक उन्हें कंपनी की ओर से फीस नहीं मिली थी. इसे लेकर प्रियंका ने शिकायत की है.यह भी साफ कर दें कि नीरव मोदी से जुड़े भुगतान के इस मामले का पीएनबी स्कैम से कोई लेना देना नहीं है.

Advertisement

अपने एक वीडियो से इंटरनेट सेंसेशनल बनीं प्रिया प्रकाश वारियर के प्रति युवाओं में गजब की दीवानगी है. हाल ही में इसका एक उदाहरण कोच्ची में देखने को मिला. प्रिया कोच्ची में एक मॉल में आयोजित इवेंट में शामिल हुई थीं. इस दौरान युवा उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए.

बी टाउन में एंट्री किए बिना ही मिस वर्ल्ड मानुषी छि‍ल्लर बॉलीवुड फैन्स के बीच फेमस हो रही हैं. कभी फोटोशूट तो कभी अपने वीडियोज के जरिए. एक बार फिर मानुषी का जारी हुआ एक नया वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में मानुषी शाहरुख खान और रणवीर सिंह संग रश्क-ए-कमर पर शानदार डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं.

एक वीडियो से रातोंरात इंटरनेट सनसनी बन गईं मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर चर्चाओं में हैं. उनकी मलयालम फिल्म के गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म के गाने को यूट्यूब पर करीब 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 28 सेकेंड का जो वीडियो वायरल हुआ वो प्रिया की डेब्यू फिल्म का गाना है.

स्टार प्लस के शो ये हैं मोहब्बतें में रमन और मिहिका की शादी का जश्न शुरू हो गया है लेकिन इस शादी में दुल्हन का गोलमाल हो गया है. रमन की याद्दाशत जाने का फायदा उठाकर सिम्मी अपनी भाभी इशिता से अपनी बेटी का बदला लेना चाहती है. इसलिए वो मिहिका के साथ रमन की शादी कराने पर तुली हुई है. शगुन मंडप में बैठे रमन को आकर शादी करने से मना करती है लेकिन रमन उसकी एक बात नहीं सुनता. वहीं परम ने घर में एक संदूक में इशिता को बंद करके रखा हुआ है. दूसरी तरफ रमन की दुल्हन मिहिका का कोई अता पता नहीं चल रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement