Film Wrap: किस बात पर रोती रहीं प्रियंका, क्यों उदास हुई टाइगर की 4 साल की फैन

फिल्म रैप के जरिए जानिए सोमवार के दिन फिल्म, टीवी, हॉलीवुड और बॉलीवुड समेत एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास.

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST

फिल्म रैप के जरिए जानिए सोमवार के दिन फिल्म, टीवी, हॉलीवुड और बॉलीवुड समेत एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास.  

फिल्म वॉर में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की जो जबरदस्त फाइट फाइट दिखाई गई है उसने दर्शकों को खासा एंटरटेन किया है. हालांकि टाइगर श्रॉफ की एक नन्ही सी फैन उन्हें फिल्म में पिटते हुए देख कर उदास हो गईं. इसके बाद टाइगर ने ट्वीट करके अपनी इस 4 साल की फैन को बताया है कि वह बिलकुल ठीक हैं वह जल्द ही उससे मुलाकात करना चाहेंगे.

Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने फ्रेंडली बिहेवियर और बबली नेचर के लिए फेमस हैं. सोशल मीडिया पर सारा का एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है. नन्हें फैन के लिए उनका प्यार और रिएक्शन इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

बिग बॉस का पहला हफ्ता खत्म हो चुका है. शो में दूसरे हफ्ते की शुरुआत सेकेंड नॉमिनेश टास्क के साथ होगी. आज रात यानी 7 अक्टूबर को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में  नॉमिनेशन टास्क दिखाया जाएगा. सेकेंड नॉमिनेशन टास्क में एक मेल कंटेस्टेंट्स को दो फीमेल कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को नॉमिनेशन से बचाना होगा और दूसरी लड़की को नॉमिनेट करना होगा.

देश भर में महानवमी का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है. बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट भी पूजा-अर्चना में शामिल होने के लिए दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे. दोनों के साथ इस कार्यक्रम में मुखर्जी परिवार के कई सदस्य और काजोल भी मौजूद थीं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब लाइक और शेयर की जा रही हैं.

Advertisement

रविवार 6 अक्टूबर की रात  सुपरस्टार सिंगर को अपनी पहली विजेता मिल गईं. कंटेस्टेंट्स प्रीति भट्टाचार्जी ने सुपरस्टार सिंगर का खिताब अपने नाम किया. प्रीति, कोलकाता के पास स्थित बर्धमान की रहने वाली हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement