Film Wrap: अमृता सिंह को पैपराजी ने किया इग्नोर, शादी पर शाहिद कपूर का जवाब

फिल्म रैप के जरिए जानिए मंगलवार को फिल्म, टीवी, हॉलीवुड और बॉलीवुड समेत एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास.

Advertisement
मां अमृता सिंह के साथ सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ सारा अली खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

फिल्म रैप के जरिए जानिए मंगलवार को फिल्म, टीवी, हॉलीवुड और बॉलीवुड समेत एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास.

बिग बॉस 13 में टीवी और बॉलीवुड के नामी सितारे नजर आ रहे हैं. यहां साथ निभाना साथिया की गोपी बहू है, उतरन की तपस्या है, नागिन 3 की जामिनी और साकी साकी गर्ल कोयना मित्रा हैं. गोविंदा की भांजी आरती सिंह और जानी मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर भी बिग बॉस की गर्ल गैंग में शामिल हैं. लेकिन इन नामी एक्ट्रेसेस पर पंजाबी सिंगर शहनाज गिल भारी पड़ती दिख रही हैं.

Advertisement

लाइमलाइट से लंबे समय तक दूर रहने के बाद ओरिजनल साकी साकी फेम गर्ल कोयना मित्रा एक बार फिर बिग बॉस 13 के जरिए स्क्रीन्स पर दस्तक दे चुकी हैं. बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले कोयना मित्रा ने एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ, करियर, सर्जरी और बिग बॉस में होने वाली अपनी जर्नी से जुड़े कई सवालों के बारे में खुलकर जवाब दिए.

एक्ट्रेस सारा अली खान बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर स्टार किड हैं. एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज और चुलबुलेपन से सभी को इंप्रेस करने में कामयाब रही हैं. वो पैपराजी की भी फेवरेट हैं. अब ये कहना गलत नहीं होगा कि सारा अली खान की पॉपुलैरिटी उनकी मां अमृता सिंह से भी कहीं ज्यादा है.

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फिटेस्ट और फ्लेक्सिबल एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं. मलाइका अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाल पर बहुत ज्यादा ध्यान देती हैं. मलाइका की वर्कआउट वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं. अब मलाइका ने अपनी एक नई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Advertisement

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और अडोरेबल कपल हैं. दोनों के बीच की बॉन्डिंग, दोस्ती और प्यार जबरदस्त है. शाहिद और मीरा ने साल 2015 में शादी करके हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामा था. तब से अब तक बी टाउन का ये कपल फैन्स को कपल गोल्स दे रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement