Film Wrap: कंगना पर आलिया का पलटवार, मालदीव से लौटे अभिषेक-ऐश्वर्या

फिल्म रैप के जरिए जानिए एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड इंडस्ट्री में सोमवार के दिन क्या रहा खास.

Advertisement
आलिया भट्ट आलिया भट्ट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और किम शर्मा उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे, जब कुछ महीने पहले उन्होंने अपने प्यार का ऐलान सोशल मीडिया पर किया. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा वक्त नहीं चल पाया. हर्ष-किम ने अपने रिश्ते को विराम दे दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने हाल ही में ब्रेकअप कर लिया है. खबरों की मानें तो पिछले महीने दोनों का झगड़ा हुआ था और इसके बाद से दोनों आपस में बात नहीं कर रहे थे.

Advertisement

साल 2018 में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पर मीटू के तहत यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. मामला करीब 10 साल पुराना था, मगर इसने इंडस्ट्री में कोहराम मचा दिया. इसके बाद कई बॉलीवुड की कई महिलाएं सामने आई और अपने उत्पीड़न की कहानियां सुनाती नजर आईं. सीनियर एक्टर आलोक नाथ का भी नाम सामने आया.

कंट्रोवर्श‍ियल फिल्म 'कामसूत्र 3D' की एक्ट्रेस सायरा खान का शुक्रवार को कार्डियक अटैक की वजह से निधन हो गया. लेकि‍न सायरा की मौत से दुखी 'कामसूत्र 3D' के डायरेक्टर रुपेश पॉल ने सायरा को लेकर कई बातें साझा की हैं. उनका कहना है कि सायरा की मौत के बाद इस बात का ज्यादा दुख हुआ कि इंडस्ट्री के किसी भी एक्टर ने उसकी मौत पर दुख नहीं जताया. एक एक्ट्रेस के तौर पर सायरा बहुत कुछ डिजर्व करती थी.

Advertisement

अक्सर यह देखने में आता है कि कंगना रनौत की बॉलीवुड में किसी से ज्यादा बनती नहीं है. पिछले कुछ समय से आलिया भट्ट उनके निशाने पर हैं. पहले उन्होंने आलिया भट्ट की बुराई करते हुए कहा कि उनकी फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी के सपोर्ट में एक्ट्रेस नहीं आईं. इसके बाद उन्होंने पॉलिटिकल मुद्दों पर प्रतिक्रिया ना देने के लिए आलिया भट्ट की क्लास लगाई.

पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन मालदीव में हॉलिडे बिताकर मुंबई वापस लौट आए हैं. रविवार रात उन्हें बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. अभिषेक-ऐश्वर्या के हॉलिडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं. मालदीव में आराध्या ने खूब एन्जॉय किया. लेकिन मुंबई लौटते वक्त वे काफी थकी सी नजर आईं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »