जानें, फराह खान के शो में किस हीरो के गेटअप में पहुंचीं रवीना टंडन

फराह खान का नया शो  'लिप सिंग बैटल' जल्द ही छोटे पर्दे पर शुरू होने वाला है. शो का हिस्सा बनने पहुंचीं रवीना टंडन का लुक देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान. जानें किस बॉलीवुड हीरो के गेटअप के साथ शो का हिस्सा बनीं रवीना टंडन

Advertisement
रवीना टंडन और फराह खान रवीना टंडन और फराह खान

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:06 AM IST

जल्द ही स्टार प्लस पर फराह खान का नया टीवी शो 'लिप सिंग बैटल' शुरू आने वाला है. इस शो में कई फिल्मी और टीवी स्टार्स शामिल होने वाले हैं. शो को फराह खान और कपिल शर्मा की दादी यानि अली असगर होस्ट करते दिखेंगे.

हाल ही में शो के लिए बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा ने शूटिंग की है. जिसकी तस्वीर फराह खान ने ट्विटर पर शेयर की है. इस फोटो में रवीना टंडन का अवतार देखकर एक बार को आप भी हैरान हो जाएंगे.

Advertisement

जी हां, रवीना ने बॉलीवुड एक्टर का गेटअप किया है. मानना पड़ेगा इस लुक में वह बिल्कुल अनिल कपूर की कॉपी लग रही हैं. एक्ट्रेस ने अनिल कपूर की फिल्म राम-लखन का लुक लिया है जिसमें वह कमाल की लग रही हैं. रवीना ने शो में अनिल कपूर के पॉपुलर गानों पर परफॉर्म किया. वाकई रवीना का यह अंदाज देखने के बाद तो शो के ऑन एयर होने का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है.

यह शो अमेरिका के पॉपुलर टीवी लिप सिंक बैटल की तर्ज पर है. शो में दो सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग की लिप सिंकिंग करनी होगी. जो भी अच्छा परफॉर्म करेगा, वो जीतेगा. दिलचस्प बात यह है कि इस शो में भी अली असगर एक महिला किरदार के रूप में नजर आएंगे, जिसका नाम कराह खान होगा.

Advertisement

सूत्रों के हवाले से खबर है कि के टीवी एक्टर्स नकुल मेहता और सुरभि चंदा भी शो का हिस्सा बने हैं.

वहीं मनीष पॉल, मलाइका अरोड़ा, शबाना आजमी, परिणाति चोपड़ा, करन जौहर और सिंगर मीका भी शो में हिस्सा लेंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »