Exclusive Look: बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप

बॉलीवुड के यंग एक्टर्स में से एक राजकुमार राव अपनी एक्ट‍िंग सिक्लस और रोल के चुनाक के लिए जाने जाते हैं. हाल में उनकी आने वाली फिल्म 'राब्ता' में उनका लुक रिलीज हुअा है...

Advertisement
राजकुमार राव राजकुमार राव

शिवांगी ठाकुर

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 7:11 PM IST

बॉलीवुड में इस वक्त एक्सपेरिमेंट का दौर चल रहा है और ऐसे में हर कोई खुद को अलग बनाने की होड़ में लगा है. ऐसे में भला के उम्दा कलाकार राजकुमार राव कैसे पीछे रह सकते हैं.

बता दें कि राजकुमार राव जल्द ही फिल्म 'राबता' में नजर आएंगे लेकिन खास बात ये है कि आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे. दरअसल इस फिल्म में राजकुमार एक 324 साल के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं और लगभग 16 लुक टेस्ट के बाद उनका ये लुक फाइनल किया गया है.

Advertisement


निर्देशक दिनेश विजान की इस फिल्म के लिए राजकुमार ने बहुत मेहनत की है और निर्माता होमी अडजानिया की दोस्ती की खातिर राजकुमार ने ये लुक अपनाया. राजकुमार के इस लुक पर काफी मेहनत की गई है और LA से मेकअप आर्टिस्ट की एक टीम बुलाई गई जो कि राजकुमार को इस लुक में अच्छे से ढाल सके.

राजकुमार को इस लुक के साथ काम करने में काफी परेशानी हुई लेकिन अब वो खुश है और उन्होंने खुद ट्वीट कर अपने फैंस को इस लुक की जानकारी दी.

बता दें कि बॉलीवुड में आजकल नई जोड़ियो का ट्रेंड चल रहा है और उन्हीं में से एक सुंशात और कृति की जोड़ी भी है. सुशांत और कृति पहली बार ऑन-स्क्रीन एक साख दिखाई देगें. फिल्म 'राबता' 9 जून को रिलीज होने वाली है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement