ईशा गुप्ता ने लिखा PM MODI को खत, किसके लिए मांग रही हैं मदद

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने पीएम मोदी को एक खत लिखा है जिसमें उन्होंने मदद मांगी है लेकिन ये क्यों और किसके लिए है. इसका पता आपको खबर पढ़कर लगेगा...

Advertisement
पीएम नरेंद्र मोदी और ईशा गुप्ता पीएम नरेंद्र मोदी और ईशा गुप्ता

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

ईशा गुप्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी को ओपन लेटर लिखा है. लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि यह बॉलीवुड से जुड़ा मसला होगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. उन्होंने कैरिबिया के सेंट मार्टिन आइलैंड में फंसे भारतीयों की मदद के लिए पीएम और विदेश मंत्री सुषमा को ये खत लिखा है.

ईशा गुप्ता ने ट्विटर पर यह लेटर शेयर किया-

Advertisement

ईशान गुप्ता ने लिखा, सेंट मार्टिन में जैसे हालात बने हुए हैं. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पीएम मोदी से गुजारिश है कि वे वहां फंसे भारतीयों को रेस्कयू करने में मदद करें.

चक्रवात इरमा के बाद सेंट मार्टिन के हालात का जिक्र करते हुए ईशा ने कहा, इरमा की तबाही के बाद वहां के हालात बदतर हो गए हैं. पूरे आइलैंड को स्थानीय लोगों ने लूट लिया है. लोगों ने को कस्टम हाउस से लूट लिया है और वे घर-घर जाकर भारतीय परिवारों के साथ लूटपाट कर रहे हैं. भारतीय महिलाओं के साथ रेप और बच्चों की हत्या कर रहे हैं.

क्या है मामला

दरअसल, चक्रवात इरमा से कैरिबिया का तबाह हो गया है. जिसकी वजह से यहां कई भारतीय फंसे हुए हैं. इस शक्तिशाली तूफान से क्षेत्र में काफी क्षति हुई है.

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement