बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी फिल्म निर्माता के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू करने जा रहे हैं. वह इमरान हाशमी फिल्म्स के बैनर तले फिल्म बनाएंगे.
इमरान ने कहा, 'मैं टोनी डिसूजा के साथ मिलकर निर्माता बनने को लेकर वाकई में उत्साहित हूं. वह फिल्म निर्माता और अच्छे दोस्त हैं.'
इससे पहले उन्होंने डिसूजा के साथ में काम किया था. इस फिल्म में 1990 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अजरुद्दीन के जीवन के उतार-चढ़ाव और साल 2000 में मैच फिक्सिंग प्रकरण और उनपर लगे प्रतिबंध को दिखाया गया है.
डिसूजा ने कहा कि वह नई फिल्म के लिए इमरान के साथ हाथ मिलाकर खुश हैं. उन्होंने बताया, 'फिल्म 'अजहर' की सफलता के बाद, इमरान और मैं इस फिल्म के लिए हाथ मिलाकर खुश हैं. हम इसका अधिक खुलासा नहीं कर सकते. फिलहाल हम और कलाकारों के नाम फाइनल करने में लगे हुए हैं.
स्वाति गुप्ता