मराठी गाने से हिंदी फिल्म का प्रमोशन, गणेश उत्सव पर हिट है ड्रीम गर्ल का ये गाना

सुपरहिट मराठी गाना ढागाला लागली के अब तक कई रिमिक्स वर्जन फिल्मों में आए हैं. ये गाना इतना शानदार है कि जब भी ये नए वर्जन में आया, जबरदस्त हिट हुआ. एक बार फिर गणेश उत्सव के मौके पर इस गाने को फिल्म ड्रीम गर्ल में लिया गया है.  सोशल मीडिया पर गाने ने धूम मचा रखी है.

Advertisement
आयुष्मान खुराना और रितेश देशमुख. आयुष्मान खुराना और रितेश देशमुख.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST

सुपरहिट मराठी गाना ढागाला लागली के अब तक कई रिमिक्स वर्जन फिल्मों में आए हैं. ये गाना इतना शानदार है कि जब भी ये नए वर्जन में आया, जबरदस्त हिट हुआ. एक बार फिर गणेश उत्सव के मौके पर इस गाने को फिल्म ड्रीम गर्ल में लिया गया है.  सोशल मीडिया पर गाने ने धूम मचा रखी है.

गाने की शुरुआत रितेश देशमुख से होती है, वो कहते हैं - हे पूजा, हर बार, हर हिंदी फिल्म का प्रमोशन गाना पंजाबी में होता है. इस बार मराठी हो जाए. इसी के साथ शुरू होता है ढागाला लागली पर आयुष्मान खुराना, रितेश देशमुख का जबरदस्त डांस. गाने में तड़का डालने के लिए नुशरत भरूचा की एंट्री होती है.

Advertisement

नीचे देखें गाना :-

गणपत‍ि उत्सव पर सोशल मीडिया पर ड्रीम गर्ल के ढागाला लागली के नए वर्जन की धूम है. इस गाने पर हाल ही में जम्प‍िंग जैक जितेंद्र ने जबरदस्त परफॉर्म किया. ड्रीम गर्ल फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. इसलिए फिल्म के प्रमोशन के लिए ड्रीम गर्ल की टीम कुमकुम भाग्य शो के सेट पर पहुंची थीं. शो की स्टार कास्ट के साथ जितेंद्र ने समां बांध दिया.

वीडियो को देखकर रितेश देशमुख का ट्वीट सामने आया है. उन्होंने लिखा, "एकता कपूर, आपने मुझे क्यों फोन नहीं किया. मैंने जीतूजी के साथ डांस करने का मौका गंवा दिया. मैं आयुष्मान से बहुत नाराज हूं, लेकिन नुशरत से नहीं."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »