रणदीप ने काजल को लिप-लॉक के लिए कुछ ऐसे मनाया

फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' में काजल और रणदीप लिप-लॉक करते नजर आएंगे. यह फिल्म 10 जून को रिलीज होगी.

Advertisement
रणदीप हुड्डा और काजल रणदीप हुड्डा और काजल

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2016,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST

रणदीप हुड्डा की झोली में आजकल एक से बढ़कर एक फिल्में हैं. रणदीप अपनी अगली फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' के लिए आजकल जबरदस्त पसीना बहा रहे हैं. रणदीप इसके लिए मार्शल आर्ट्स की टफ ट्रेनिंग भी ले रहे हैं.

हाल ही में ये खबर मिली है कि फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि काजल सेट छोड़कर चली गईं.

Advertisement

हुआ ये कि अपनी फिल्म की की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के साथ एक इंटिमेट सीन शूट करने की तैयारी कर रहे थे. दरसअल, फिल्म में 'किस' सीन देने को लेकर काजल काफी घबराई हुई थीं. वैसे तो यह कोई पहला मौका नहीं था जब काजल ऑन स्क्रीन 'किस' सीन देने जा रही हो मगर जब बात फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' में रणदीप हुडा को 'किस' करने की हुई तो ऐसा लगा जैसे यह उनका पहला 'किस' हो.

दरअसल काजल इस सीन को लेकर काजल तैयार नहीं थी. डायरेक्टर दीपक तिजोरी, रणदीप हुडा और यूनिट के सभी लोग तैयार थे. जैसे ही दीपक के एक्शन बोलने के बाद पीछे हट गई और शूटिंग रोकने के लिए कहा. इसके बाद काजल ने दीपक से कहा कि वो लिप-लॉक सीन नहीं कर पाएंगी. दीपक ने जब बताया कि यह सीन फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड है, तब कहीं जाकर काजल तैयार हुईं.

Advertisement

वैसे यह पहली बार नहीं था, जब काजल अग्रवाल ने किसी हीरो को 'किस' किया हो. इससे पहले भी अपनी कई फिल्मों में लिप-लॉक कर चुकी हैं. फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' कोरियाई फिल्म 'ऑलवेज' का हिंदी रीमेक है. इसकी कहानी एक ब्लाइंड गर्ल (काजल अग्रवाल) और मार्शल आर्ट फाइटर (रणदीप हुडा) के इर्दगिर्द घूमती नजर आएगी. फिल्म 10 जून को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »