क्यों 'पद्मावत' के बाद कोई फिल्म साइन नहीं कर रहीं दीपिका?

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'पद्मावत' की कामयाबी के बाद भी दीपिका पादुकोण कोई फिल्म नहीं कर रही हैं. लेकिन क्यों?

Advertisement
दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2018,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पद्मावत' 500 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है. पद्मावत के बाद दीपिका ने विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही एक गैंग्सटर ड्रामा फिल्म साइन की थी लेकिन को-स्टार इरफान खान की तबीयत बिगड़ जाने के चलते यह फिल्म स्थगित पड़ी है. इसके अलावा उनके खाते में मौजूद फिल्मों की बात करें तो दीपिका ने 25 जनवरी को रिलीज हुई 'पद्मावत' के बाद से कोई फिल्म साइन नहीं की है.

Advertisement

  दीपिका के कोई फिल्म साइन नहीं करने के पीछे तमाम कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ लोग ऐसा मान रहे हैं कि दीपिका अपनी शादी के लिए डेट्स फ्री रखना चाहती हैं, तो कुछ लोग दीपिका की नेक और बैक पेन को इसकी वजह मान रहे हैं. हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो मामला कुछ और ही है.

 एक पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में लिखा- उनकी गर्दन और पीठ की दिक्कत का इलाज हो रहा है और वह बहुत जल्द स्वस्थ्य हो जाएंगी. जहां तक शादी की बात है तो इससे उनके करियर पर कोई प्रभाव नहीं आने वाला है. दीपिका के कोई और प्रोजेक्ट साइन नहीं करने के पीछे वजह है उन्हें ऑफर किए जा रहे रोल्स की क्वालिटी. खबरों के मुताबिक दीपिका अब किसी अच्छे ऑफर का इंतजार कर रही हैं. इसीलिए अभी उन्हें जो भी ऑफर्स मिल रहे हैं उन्हें वह रिजेक्ट करती जा रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »