मिस वर्ल्ड पर बिप्लब देब को डायना हेडन ने दिया ये जवाब

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने 1997 में मिस वर्ल्ड बनीं एक्ट्रेस डायना हेडन को लेकर टिप्पणी की थी. उन्होंने उनके मिस वर्ल्ड टाइटल जीतने पर सवाल उठाए थे. अब डायना ने इसका जवाब दिया है.

Advertisement
डायना हेडन, बिप्लब कुमार देब डायना हेडन, बिप्लब कुमार देब

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 8:08 PM IST

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने 1997 में मिस वर्ल्ड बनीं एक्ट्रेस डायना हेडन को लेकर टिप्पणी की थी. उन्होंने उनके मिस वर्ल्ड टाइटल जीतने पर सवाल उठाए थे. अब डायना ने इसका जवाब दिया है.

बिप्लब ने डायना की जीत को फिक्स बताते हुए कहा था कि वे इंडियन ब्यूटी नहीं हैं. वहीं, उन्होंने ऐश्वर्या राय की तारीफ करते हुए कहा, सही मायने में ऐश्‍वर्या भारतीय महिलाओं की नुमाइंदगी करती हैं.

Advertisement

 इसके जवाब में डायना ने न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं आहत हूं. मुझे अपनी भूरी त्वचा पर नाज है और भारतीय होने पर गर्व करती हूं. बिप्लब देब एक ऊंचे ओहदे पर बैठे हैं और उन्हें इस पर ध्यान देना चाहिए कि वे क्या बोल रहे हैं.'

बता दें कि बिप्लब कुमार देब का कहना था कि मैं डायना हेडन की खूबसूरती नहीं समझ पा रहा हूं. सीएम का ये बयान चर्चा का नया विषय बन गया है. इसी के साथ ब्यूटी कॉन्टेक्स्ट की विश्वसनीयता पर फिर से बहस छिड़ गई है. बिप्लब देब को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया.

डायना हेडन ने लंबे अरसे से लाइमलाइट से दूरी बना रखी है. 1997 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद इसी साल उन्होंने मिस वर्ल्ड का टाइटल अपने नाम किया. डायना मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं. उनसे पहले ये ताज रीता फारिया और ऐश्वर्या राय के सिर सजा था.

Advertisement

डायना हेडन 2008 में रियलिटी शो बिग बॉस-2 का हिस्सा बनी थीं. शो में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी. डायना का जन्म हैदराबाद में हुआ था. वे एंग्लो-इंडियन क्रिश्चियन फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने लंदन के इंस्टिट्यूट से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली. फिल्म तेजाब से उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया था. वे फिल्म 'अब बस' में भी नजर आईं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »