बेटी के बाद अब चंकी के भतीजे की बॉलीवुड में एंट्री

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. बेटी के बाद अब चंकी के भतीजे अहान पांडे भी हिंदी फिल्मों में दस्तक देने को तैयार हैं.

Advertisement
अपने परिवार और भतीजे अहान के साथ चंकी अपने परिवार और भतीजे अहान के साथ चंकी

स्वाति पांडे

  • मुंबई,
  • 30 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 8:50 PM IST

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. बेटी के बाद अब चंकी के भतीजे अहान पांडे भी हिंदी फिल्मों में दस्तक देने को तैयार हैं.

चंकी IIFA अवॉर्ड के वोटिंग वीकेंड पर मौजूद थे. उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में बताया कि उनका भतीजा अहान भी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रहा है, लेकिन उसे करण जौहर लॉन्च नहीं करेंगे. जब उनसे ये पूछा गया कि क्या अहान जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेंगे तो उन्होंने कहा कि अहान मेरे बेटे जैसा है. वो फिलहाल इंस्टाग्राम और ट्विटर पर काफी फेमस है. मैं जहां भी जाता हूं, लड़कियां मुझसे उसके बारे में पूछती हैं.

Advertisement

उन्होंने अहान की तारीफ करते हुए कहा, 'वो बहुत मेहनती है. उसके फिल्म की अनाउंसमेंट भी जल्द होगी. हालांकि वह धर्मा प्रोडक्शन के साथ अपने करियर की शुरुआत नहीं कर रहा है. वो शायद यशराज फिल्म्स के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर सकता है. मैं इसके बारे में बात नहीं कर सकता, लेकिन एक बहुत अच्छी खबर जल्द आने वाली है.'

उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वो अनन्या को करियर से जुड़ी कोई सलाह देते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि मैं अपनी कोई सलाह देकर अनन्या को कन्फ्यूज नहीं करना चाहता. वह जो कर रही है, अच्छा कर रही है. वह एक बड़े बैनर के साथ है. मुझे लगता है कि वो लोग उसे अच्छे से ट्रेनिंग देंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »