चेतन भगत को नहीं पसंद आई हाफ गर्लफ्रेंड, कहा- बहुत फिल्मी थी

इस साल मई में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' आई थी. फिल्म चेतन भगत के नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बनाई गई थी, लेकिन लगता है चेतन को यह फिल्म पसंद नहीं आई.

Advertisement
चेतन भगत चेतन भगत

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST

इस साल मई में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' आई थी. फिल्म चेतन भगत के नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बनाई गई थी, लेकिन लगता है चेतन को यह फिल्म पसंद नहीं आई.

चेतन ने फिल्म के बारे में कहा कि यह बहुत फिल्मी था. मैं जानता हूं कि सब अच्छी फिल्म बनाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन इसे और बेहतर बनाया जा सकता था. जब अर्जुन लीड रोल में हों तो अपेक्षा बढ़ा जाती है.

Advertisement

इसके पहले अर्जुन, चेतन की लिखी नॉवेल '2 स्टेट्स' पर बनी फिल्म में लीड रोल में दिख चुके हैं. एक समय यह भी खबर आई थी कि चेतन की साल 2011 में आई किताब 'रेवोलूशन 2020' पर भी फिल्म बनाई जाएगी, लेकिन यह अभी तक मुमकिन नहीं हो पाया. चेतन ने बताया- इस फिल्म को लेकर कुछ विवाद हो गया था, लेकिन अब इसे बनाने का अधिकार सिर्फ मेरे पास है.

उन्होंने कहा- बहुत से प्रोड्यूसर्स और स्टूडियोज ने इस फिल्म को बनाने की इच्छा जताई है. उन्होंने इस तरफ भी इशारा किया कि फिल्म में अर्जुन कपूर नजर नहीं आएंगे. उन्होंने कहा- फिल्म का कास्ट बदला जाएगा. इस साल के अंत तक अनाउंसमेंट कर दी जाएगी.

चेतन ने यह भी बताया कि अगर उन्हें सही प्रोड्यूसर मिला तो वो 'वन इंडियन गर्ल' के स्क्रीनप्ले पर भी काम करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement