'एजेंडा आज तक' में अनुष्का ने कहा था ऐसे करूंगी शादी

विराट-अनुष्का की सगाई की खबरों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है. हाल में आजतक के प्रोग्राम एजेंडा आजतक में आई बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने कहा था कि शादी उनके एजेंडे में है लेकिन उन्हें पता नहीं कि कब होगी. कहीं ये सगाई उसी बात की तरफ इशारा तो नहीं कर रही...

Advertisement
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:34 PM IST

सुबह से ही सेलेब्रिटी कपल विराट-अनुष्का की सगाई की खबरों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है. हाल में आजतक के प्रोग्राम एजेंडा आजतक में आई बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने कहा था कि शादी उनके एजेंडे में है लेकिन उन्हें पता नहीं कि कब होगी. कहीं ये सगाई उसी बात की तरफ इशारा तो नहीं कर रही है.

'एजेंडा आज तक' में बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने अपने सेशन 'लेडी सुल्तान' में अपने करियर, शादी और फैमिली जैसे विषयों पर खुलकर बात की थी.

Advertisement


शादी या फिर एक रिश्ते को चलाने के लिए क्या एफर्ट देने पड़ते हैं सवाल के जवाब में अनुष्का ने कहा था कि रिश्ते को चलाना दो लोगों पर डिपेंड करता है कि वो अपने रिश्ते को कैसे चलाते हैं. शादी करना मेरी लाइफ का पार्ट है और यह मेरे एजेंडे में भी है लेकिन मैं अभी शादी नहीं करने जा रही हूं. मैं एक जिंदगी, एक प्यार और एक शादी में विश्वास रखती हूं और ऐसा जब भी होगा ये बहुत ही सिंपल और ट्रेडिशनल तरीके से होगा.

फिलहाल आ रही खबरों के मुताबिक ने सगाई की बात को खारिज कर दिया है. खैर जो भी हो वीरूप्का के फैन्स इस खबर को सुनकर बहुत खुश हैं और लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई भी मिल रही है.


क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए देहरादून पहुंचे हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement