'चंदा मामा दूर के' में इस अंदाज में दिखेंगे आर माधवन

कुछ दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत स्टारर नई फिल्म 'चंदा मामा दूर के' की रिलीज डेट आ थी. खबरों की मानें तो इस फिल्म एक्टर आर माधवन भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे...

Advertisement
अार माधवन अार माधवन

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:11 AM IST

भारत की पहली अंतरिक्ष यात्रा के बारे में बनने वाली फिल्म 'चंदा मामा दूर के' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सुशात सिंह राजपूत के नाम सुनने को आ रहे थे. लेकिन अब इस फिल्म के साथ ए‍क और एक्टर आर माधवन का नाम जुड़ गया है.


'चंदा मामा दूर के' में आर माधवन एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अभिनेता आर माधवन वायु सेना के पायलट की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. बता दें कि पायलट की भूमिका आर माधवन के लिए नई नहीं हैं. उन्होंने इससे पहले भी 'रंग दे बसंती' फिल्म में इस तरह की भूमिका निभायी हैं.

Advertisement

आर माधवन कहते हैं कि इस फिल्म को अपने बेटे के साथ देखने के लिए मैं बेकरार हूं. मुझे यकीन हैं, उसे मुझ पर गर्व होगा. यह एक बेहतरीन फिल्म हैं. हमारी टीम काफी शानदार हैं. रिसर्च के आधार पर कहानी के परिवेश को बनाने की कोशीश की गयी हैं. इस भूमिका के लिए मैंने काफी तैयारी भी की हैं. मेरा डिफेंस बैकग्राउंड रहा है और मैं राष्ट्रीय कैडेट कोर में प्रशिक्षण ले चुका हूं. साथ ही, सी-हॉक्स, रंग दे बसंती जैसी फिल्मों की वजह से मुझे इस विषय में काफी जानकारी हैं.

निर्माता विकी रजानी कहते हैं कि मैं काफी खुश हूं कि इस फिल्म का हिस्सा माधवन हैं. वायु सेना के लिए एक साहसी परीक्षण पायलट की भूमिका में वह नजर आने वाले हैं. वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं.

Advertisement

संजय पूरण सिंह चौहान के निर्देशन में बन रही 'चंदा मामा दूर के' 26 जनवरी 2018 को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement