रितिक के ट्वीट में शाहरुख के कसीदे...तीन घंटे बाद लिखा- आहत हूं!

आज बॉक्स ऑफिस पर 'काबिल' और 'रईस' आमने-सामने हैं. दोनों ही फिल्मों को अलग-अलग रिव्यूज मिल रहे हैं. जहां एक तरफ शाहरुख फिल्म प्रमोशन में बिजी हैं तो दूसरी तरफ रितिक अपने ट्वीटर हैंडल फिल्म को मिल रही प्रशंसा की खुशी जाहिर की...

Advertisement
रितिक रोशन रितिक रोशन

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 25 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स की फिल्में आज रिलीज हुईं है. इसे सिनमाप्रेमियों के लिए एक बड़ा दिन माना जा सकता है. शाहरुख की फिल्म 'रईस' और रितिक की 'काबिल' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गईं थी. रिलीज के बाद भी इनके बीच का मनमुटाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आज रितिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर शाहरुख के लिए ट्वीट करते हुए उन्हें अपना मेंटर बताया तो दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि वो हर्ट हैं और अपने पापा के साथ हैं.

Advertisement

दोनों ही एक्टर्स की फिल्मों को मिलेजुले रिव्यूज मिल रहे हैं. रितिक ने आज अपने ट्विटर हैंडल पर शाहरुख को मेंटर बताते हुए लिखा कि डियर शाहरुख मेंटर के तौर पर एक फिर रईस बनकर आपने मुझे एंस्पायर किया है और मैं आशा करता हूं कि स्टूडेंट की तरह काबिल देखकर कर आपको मुझ पर गर्व होगा.

इस ट्वीट के करीब तीन घंटे बाद रितिक ने फिर से एक ट्वीट किया और लिखा कि वह दुखी हैं लेकिन उन्हें विश्वास है और इसी के साथ वह आगे बढ़ रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने लिखा पापा में आपके साथ हूं.

रितिक के ट्वीटस ने तो उनके मन की सारी बातें बयान कर दी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या शाहरुख उनके ट्वीट का जवाब देंगे या नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement