कुछ इस अंदाज में दोस्त के बेटे की शादी में दिखे बिग बी

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन हाल ही में अपने करीबी दोस्तों के बच्चों की शादी में नजर आए.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 03 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:22 AM IST

सदी के महानायक और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हाल ही में अपने करीबी दोस्तों के बच्चों की शादी में नजर आए. अमिताभ बच्चन ने इस शादी की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की.

दरअसल ये शादी फिल्म निर्देशक राकेश की बेटी और प्रोड्यूसर एक्टर रोमेश के बेटे की थी. जहां बिग बी ने इस नये जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया और साथ ही साथ रोकेश और रोमेश से जुड़ी कुछ यादें भी ताजा की.

Advertisement


बिग बी ने अपने ट्वि‍टर अकांउट पर इस शादी से जुड़ी कई अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट की और साथ ही अपनी खुशी भी जाहिर की. इस शादी के मौके पर बिग बी यहां अमजद अली खान सहित कई नामी चेहरों से मिले और अपना अनुभव अपने फैन्स के साथ साझा किया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement