इरफान की ब्लैकमेल ने कमाए इतने करोड़, हिचकी विदेश में भी सफल

इरफान खान और कीर्ति कुल्हारी स्टारर फिल्म ब्लैकमेल का बॉक्स ऑफिस पर मिलाजुला असर रहा. इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने कोई खास कमाई नहीं की है.

Advertisement
ब्लैकमेल ब्लैकमेल

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

इरफान खान और कीर्ति कुल्हारी स्टारर फिल्म ब्लैकमेल का बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला असर रहा. इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने औसत कमाई की है.

 ब्लैकमेल ने सोमवार को अपने कलेक्शन में 1.35 करोड़ रुपए का इजाफा किया. koimoi.com के अनुसार, फिल्म अब तक कुल 11 करोड़ रुपए कमा चुकी है. ब्लैकमेल ने पहले दिन 2.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी. फिल्म का बजट लगभग 18 करोड़ बताया जा रहा है.

Advertisement

दूसरी ओर रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी विदेश में भी अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने तीसरे वीकेंड तक 16.45 करोड़ रुपए की कमाई की. देश में भी हिचकी काफी पसंद की गई.

 बता दें कि 'हिचकी' ने 6 दिनों में 22.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. 'हिचकी' लगभग 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है.आपको बता दें कि 'हिचकी' भारत में 961 स्क्रीन्स पर और 'रेड' को भारत में 3400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement