शाहरुख ने खुद को बताया मोदी सरकार का समर्थक, कहा- मुझसे बड़ा देशभक्त दूसरा नहीं

आमिर खान और शाहरुख खान बॉलीवुड के दो ऐसे कलाकार हैं जो काफी समय से देशभक्ति को लेकर विवादों में बने हुए हैं.

Advertisement
नरेंद्र मोदी और शाहरुख खान नरेंद्र मोदी और शाहरुख खान

दीपिका शर्मा / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST

पिछले वर्ष देश में बढ़ती असहिष्णुता के मुद्दे पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बयान ने राजनीतिक और सोशल मीडिया के गलियारों में हलचल उत्पन्न कर दी थी. अब उन्होंने कहा है कि भारत में उनसे बड़ा देशभक्त कोई नहीं है. हालांकि, शाहरुख का कहना है कि जब उन्हें अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए कहा जाता है, तो वह काफी निराश और दुखी हो जाते हैं.

Advertisement

ने पिछले वर्ष नवंबर में एक समारोह में कहा था कि धार्मिक असहिष्णुता से बुरा कुछ भी नहीं है और यह भारत को अंधेरे युग की ओर ले जाएगा. इसके बाद जहां कई लोगों ने शाहरुख को राष्ट्रविरोधी करार दिया तो कई ने इसे राजनीतिक बयान माना. यहां तक कि कई राजनेताओं ने शाहरुख के इस बयान की निंदा की.

'देशभक्ति साबित करने में दुख होता है'
न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम में 'कभी-कभी मुझे यह जानकर काफी दुख होता है और रोना भी आता है कि मुझे इस देश की नागरिकता को साबित करना चाहिए. मैं एक देशभक्त हूं. हमें खुद को देशभक्त साबित करने के लिए एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा नहीं करनी है.' शाहरुख ने आगे कहा, 'मैं काफी निराश हो जाता हूं, जब मुझे हर बार अपने आप को एक अच्छा देशभक्त बताने की जरूरत पड़ती है. मैं सभी युवा नागरिकों को सहिष्णु होने, खुश रहने और राष्ट्र को आगे ले जाने के बारे में बताऊंगा.'

Advertisement

युवाओं को दी असहिष्णु नहीं होने की सलाह
अभिनेता ने कहा कि छोटे और तुच्छ मामलों से देश के हित को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, 'मैं आखिरी बार यह कहना चाहता हूं और मैं इसे दुबारा नहीं दुहराऊंगा कि मुझसे बड़ा देशभक्त इस देश में दूसरा नहीं है.' कि वे अपने आप को दुनिया का सबसे अधिक गर्वित भारतीय समझते हैं. उन्होंने युवाओं को क्षेत्रवाद, धर्म, नस्ल, रंग और संप्रदाय को लेकर असहिष्णु नहीं होने की सलाह दी.

मेरा परिवार एक मिनी भारत है
, 'मेरे पिता सबसे युवा स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे. मैं कैसे सोच सकता हूं कि यह देश किसी के लिए अनुकूल नहीं है. मेरे जैसा आदमी जिसने सबकुछ इसी महान देश से पाया है. मैं शिकायत करने वालों में सबसे आखिरी रहूंगा.' उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'मेरा परिवार अपने आप में एक मिनी भारत है. मेरी पत्नी हिन्दू है, मैं जन्म से मुस्लिम हूं और मेरे तीन बच्चे (आर्यन, सुहाना, अबराम) तीन धर्मो का अनुसरण करते हैं तो मैं कैसे अपने देश के बारे में ऐसा सोच सकता हूं.'

'केंद्र का समर्थन करता हूं'
को बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ समझा गया था. हालांकि शाहरुख ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार का समर्थन करते हैं. मनीष शर्मा की फिल्म 'फैन' में दोहरे किरदार में नजर आ रहे शाहरुख ने कहा कि लोगों को अपने मन में बिना किसी घृणा की भावना के आगे बढ़ना चाहिए. शाहरुख ने कहा, 'मेरी फिल्म 'फैन' सफल हो या नहीं, लेकिन मैं आखिरी बार इस बात को दोहराना चाहता हूं कि इस देश में मुझसे बड़ा देशभक्त कोई नहीं है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement