सुनील ग्रोवर के पहले शो का Video वायरल, पहचानना मुश्क‍िल

जल्द सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आने वाले सुनील ग्रोवर अपना 40 वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर देखिए उनके पहले शो का दिलचस्प वीडियो.

Advertisement
सुनील ग्रोवर अपने पहले शो के वीडियो में सुनील ग्रोवर अपने पहले शो के वीडियो में

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार निभाकर पॉपुलर हुए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. 3 अगस्त 1977 को जन्मे सुनील ग्रोवर ने कॉमेडियन के रूप में अपने करियर की शुरुआत जसपाल भट्टी के साथ की थी, जो जाने-माने हास्य कलाकार थे.

कपिल शर्मा एक वीडियो में जसपाल भट्टी के शो 'फुल टेंशन' में सरवेंट के रोल में दिख रहे हैं. वे टीआरपी न मिलने से परेशान जसपाल की टांग खींच रहे हैं. इस वीडियो में सुनील ग्रोवर को पहचानना मुश्क‍िल है. आज के सुनील ग्रोवर एक स्थापित हास्य कलाकार हैं.

Advertisement

ग्रोवर कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद आईपीएल के दौरान अपनी वेब सीरीज धन धना धन में नजर आए थे. जल्द से सलमान खान स्टारर फिल्म भारत में भी नजर आने वाले हैं.

सुनील ग्रोवर जसपाल भट्टी के शो के बाद देश के पहले साइलेंट कॉमेडी शो गुटुर गू से जुड़े थे. इसके 26 एपिसोड्स में काम किया था. सुनील न्यूज ड्रामा फिल्म कॉफी विद डी में भी नजर आए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »