माहिरा शर्मा-पारस छाबड़ा दोस्त या लवबर्ड्स? शेफाली जरीवाला ने बताया दोनों के रिश्ते का सच

माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के रिलेशनशिप के सवाल पर शेफाली जरीवाला का आया बयान. कहा ये सब.

Advertisement
शेफाली जरीवाला और पारस छाबड़ा शेफाली जरीवाला और पारस छाबड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:45 AM IST

पारस छाबड़ा की माहिरा शर्मा संग बॉन्डिंग बिग बॉस 13 में सबसे ज्यादा चर्चा में रही. दोनों को अक्सर साथ में ही देखा जाता था. माहिरा और पारस हर बात में साथ खड़े रहते थे. उनकी इस फ्रेंडशिप पर कई बार सवाल भी खड़े हुए लेकिन दोनों ने हमेशा इसे दोस्ती का नाम दिया. अब बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला का इस पर बयान आया है.

Advertisement

एक इंटरव्यू में जब शेफाली से ये सवाल किया गया कि माहिरा से इतने क्लोज होने के बावजूद पारस मुझसे शादी करोगे शो कर रहे हैं तो इस पर शेफाली ने कहा- वो सभी एडल्ट हैं. और मैं उनके करियर मूव पर कमेंट करने वाली कोई नहीं होती हूं. और न ही मैं इस तरह का कोई स्टैप उठाने वाली हूं. तो प्लीज उन्हीं से सवाल कीजिए. उन दोनों के बीच मैंने कभी भी रोमांटिक केमिस्ट्री फील नहीं की. दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं.

पारस संग कैसे हैं शेफाली के रिश्ते?

पारस संग बिगड़े रिश्तों पर शेफाली ने कहा- उसने मुझसे कुछ गलत बातें कीं, लेकिन मेरे और पारस के बीच अब कुछ भी अनबन नहीं है. जब उसने और उसकी मां ने मुझसे माफी मांगी तो मैंने झगड़ा खत्म कर दिया. अब हमारे बीच में शानदार देवर-भाभी वाला रिश्ता है.

Advertisement

माहिरा की दादासाहेब फाल्के सर्टिफिकेट वाली कॉन्ट्रोवर्सी पर शेफाली ने कहा- मेरी इस बारे में माहिरा से कोई बात नहीं हुई है. तो मुझे इसके बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »