बंगाली एक्टर सैबल भट्टाचार्य ने किया सुसाइड का प्रयास, पुलिस ने कहा- डिप्रेशन में थे अभिनेता

बंगाली एक्टर सैबल भट्टाचार्य ने अपने घर में सुसाइड की कोशिश की है. उन्हें अस्ताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत फिलहाल स्थिर है. पुलिस का कहना है कि सैबल डिप्रेशन में थे. सैबल ने करीखेला, उड़ान तुबरी, प्रथम कादंबिनी, मिठाई जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है.

Advertisement
बंगाली एक्टर सैबल भट्टाचार्य बंगाली एक्टर सैबल भट्टाचार्य

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 10 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 2:15 AM IST

बंगाली अभिनेता सैबल भट्टाचार्य ने कोलकाता में अपने आवास पर सुसाइड का प्रयास किया है. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया. उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. वहीं पुलिस का कहना है कि सैबल डिप्रेशन में थे. जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ समय से उन्हें काम नहीं मिल रहा था. लेकिन उनके इस कदम से सैबल के फैंस टेंशन में आ गए हैं. 

Advertisement

बंगाली धारावाहिक प्रोथोमा कादंबिनी में अपनी बेहतरीन अदायगी के लिए जाने जाने वाले सैबल अपने घर में गंभीर रूप से घायल पाए गए. उन्हें तुरंत चित्तरंजन अस्पताल ले जाया गया. पुलिस सूत्रों ने कहा कि जांच से पता चलता है कि उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था.

सैबल भट्टाचार्य ने करीखेला, उड़ान तुबरी, प्रथम कादंबिनी, मिठाई जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है. सैबल भट्टाचार्य इंडस्ट्री में काफी जाना-पहचाना नाम हैं. मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया पर खून से लथपथ एक पोस्ट शेयर होने से हड़कंप मच गया था. 

कोलकाता फिल्म इंडस्ट्री में आत्महत्या का यह एक और अटैम्प्ट है. इससे पहले बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे, बिदिशा डी मजूमदार, मॉडल-अभिनेत्री मंजूषा नियोगी ने भी कथित रूप से आत्महत्या की थी. सैबल के परिचितों का भी कहना है कि वह काम को लेकर डिप्रेशन में थे. (रिपोर्ट- रितिक)

Advertisement

ये भी देखें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »