पेरि‍स के एफिल टॉवर पर लॉन्च होगा रणवीर सिंह की फिल्म 'बेफिक्रे' का ट्रेलर

अपनी आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' के लिए आदित्य चोपड़ा ने कुछ स्पेशल प्लान कर रखा है. अाप यह जानकर हैरान हो जाएंगे जब आपको पता चलेगा कि आदित्य अपनी इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कहां करने जा रहे हैं?

Advertisement
बेफिक्रे का पोस्टर बेफिक्रे का पोस्टर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

लगता है आदित्य चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. जि‍तने मजेदार फिल्म के पोस्टर्स जारी किए गए थे उससे भी ज्यादा अब इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की चर्चा हो रही है.  दरअसल आदित्य ने अपनी फिल्म 'बेफिक्रे' के ट्रेलर को एफिल टावर पर लॉन्च करने का फैसला लिया है.

रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्टारर का ट्रेलर 10 अक्टूबर को फ्रेंच अथॉरिटी के सहयोग से लॉन्च किया जाएगा. ये पहली बॉलीवुड फिल्म होगी जिसका ट्रेलर एफिल टॉवर पर लॉन्च होगा. बता दें, 'बेफिक्रे' 9 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और इसके पहले का एक गाना भी रिलीज हो चुका है.

Advertisement


यह फिल्म अपने कीसिंग सीन्स को लेकर अभी से चर्चा में है. फिल्म के सभीपोस्टर्स में और वाणी किस करते हुए नजर आए हैं. यहां तक कि फिल्म के पहले गाने 'लबों का कारोबार' में भी कप्लस किस करते हुए दिख रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement