Dipika kakar Ibrahim on her bond with Salman Khan बिग बॉस सीजन 12 की विनर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम को सलमान खान ने शो की सबसे Dignified लेडी का टैग दिया था. अक्सर सलमान को दीपिका का पक्ष लेते हुए भी देखा गया. कई मौके पर सलमान एक्ट्रेस को समझाते भी नजर आए. आज तक को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने सलमान संग अपनी दोस्ती और बॉन्ड के बारे में खुलकर बातचीत की.
दीपिका ने बताया, ''सलमान खान को मैं सर बुलाती हूं. सलमान बिग बॉस हाउस की आत्मा हैं. जब आप कुछ गलत करते हैं तो वे आपको हक से डांटते भी हैं. आपका पक्ष भी लेते हैं. सलमान सर के साथ एक प्यारा सा कनेक्ट बन जाता है. वे अपने घर के मालिक हैं.'' दीपिका ने सलमान संग शेयर अपने सबसे खास पलों को भी याद किया.
उन्होंने कहा, ''फिनाले में सभी टॉप-5 कंटेस्टेंट ने खान के साथ डांस किया. मैं सलमान सर के बगल में खड़ी थी. ये मेरे लिए ये बेहद स्पेशल था कि मैं उनके साथ डांस कर रही हूं.'' बता दें, के पति शोएब इब्राहिम सलमान खान के बड़े फैन हैं.
खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर कंटेस्टेंट्स को being human के ब्रेसलेट गिफ्ट किए थे. दीपिका ने खुलासा किया कि उन्होंने सलमान का ये ब्रेसलेट शोएब के लिए रखा है.
उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि शोएब वो ब्रेसलेट पहनकर सबसे ज्यादा खुश होंगे." एक इंटरव्यू में ने खुलासा कि वो प्राइज मनी में मिले 30 लाख रुपये से अपनी सास के लिए घर लेंगी.
aajtak.in