भल्लालदेव ने बर्थडे पर रिलीज किया हाथी मेरे साथी का पोस्टर

'बाहुबली' के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती 14 दिसंबर को 33 साल के हो गए. उनकी आगली फिल्म 'हाथी मेरे साथी' है. उनके बर्थडे पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है.

Advertisement
राणा दग्गुबाती राणा दग्गुबाती

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 14 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

'बाहुबली' के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती 14 दिसंबर को 33 साल के हो गए. उनकी आगली फिल्म 'हाथी मेरे साथी' है. उनके बर्थडे पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है.

राणा ने ट्वीट कर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया. यह फिल्म तमिल, तेलूगु और हिंदी तीन भाषाओं में बनाई जाएगी. हालांकि इसी नाम से 1971 में राजेश खन्ना की भी फिल्म आई थी, लेकिन यह फिल्म उसका रीमेक नहीं है.

Advertisement

यह फिल्म हीरो और हाथी के बॉन्ड पर आधारित है. प्रभु सोलोमन इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. उन्होंने इससे पहले हीरो और हाथी के बॉन्ड पर एक और फिल्म 'कुमकी' बनाई थी.

फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में थाइलैंड में शुरू होगी और फिल्म अगले साल दीवाली में रिलीज होगी. बाहुबली के बाद राणा फिल्म 'नेने राजू नेने मंत्री' में भी दिख चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement